Home राजनीति आज है भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की 101वीं जयंती

आज है भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की 101वीं जयंती

आज है भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की 101वीं जयंती (Indira Gandhi Jayant) आज 19 नवंबर है और आज भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की जयंती है| आज ही के दिन सन 1917 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में जन्म हुआ था| इंदिरा गाँधी के पिता का नाम जवाहरलाल नेहरू था और उनकी माता जी का नाम कमला नेहरू था| इंदिरा गाँधी आयरन लेडी के नाम से भी जानी जाती थी| अपनी प्रतिभा और राजनीति में दृढ़ता की वजह से इंदिरा गाँधी विश्वभर में प्रसिद्ध थी|

आज है भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की 101वीं जयंती

इंदिरा गाँधी की 101वीं जयंती

इंदिरा गाँधी ने फिरोज गाँधी से शादी रचाई| इंदिरा और फिरोज के रिश्तों के बारे में बर्टिल फलक की प्रकाशित किताब ‘Feroze the forgotten gandhi’ में कई बाते लिखी गई है| इस किताब के मुताबिक इंदिरा गाँधी फिरोज से 13 से 14 वर्ष की उम्र में मिली थी| उस समय फिरोज 16 साल के थे| कुछ समय बाद ही साल 1942 में इंदिरा का विवाह फिरोज से हो गया| इंदिरा और फिरोज लंदन में एक ही कॉलेज में पढ़ते थे|

राजस्थान विधानसभा चुनाव ओपिनियन पोल 2018, एग्जिट पोल्स, सर्वे

इंदिरा के पिता जवाहर लाल नेहरू को इंदिरा और फिरोज का रिश्ता पसंद नहीं था| इंदिरा गाँधी ने फिरोज से अपने पिता के विरुद्ध जाकर शादी की थी| महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने फिरोज को अपना सरनेम भी दिया था. साल 1944 में इंदिरा गांधी ने राजीव गांधी और इसके दो साल के बाद संजय गांधी को जन्म दिया|

आज इंदिरा गाँधी की 101वीं जयंती के मौके पर देश उन्हें अपनी नाम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है| इंदिरा गाँधी आम लोगों की प्रधानमंत्री थी, उनके चाहने वाले देश ही नहीं विदेशों में भी है| इंदिरा गाँधी के व्यक्तित्व का हर कोई मुरीद था| इतना समय बीत जाने के बाद भी उन्हें देश भूला नहीं है| वे एक ऐसी राजनेता है जिन्हें भूलाया नहीं जा सकता|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here