Home राजनीति इंडिया टीवी ओपिनियन पोल के अनुसार बीजेपी की बन सकती है गुजरात...

इंडिया टीवी ओपिनियन पोल के अनुसार बीजेपी की बन सकती है गुजरात में सरकार|

गुजरात चुनाव अब अपने चरम पर है और इसी बीच गुजरात में राजनीतिक पार्टियों के बीच चुनावी खीचतान जोरो पर है| गुजरात चुनावो के बीच इंडिया टीवी-वीएमआर ने अपने ओपिनियन पोल के ताजा परिणाम जारी कर दिए है| इंडिया टीवी के ताजा सर्वे के अनुसार गुजरात में बीजेपी पार्टी एक बार फिर बहुमत हासिल करने में कामयाब हो सकती है|

इंडिया टीवी ओपिनियन पोल के अनुसार बीजेपी की बन सकती है गुजरात में सरकार|

गुजरात में 182 विधानसभा सीट है, जिसमे से बीजेपी को 111सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है| जबकि विपक्षी दल कांग्रेस के खाते में 68 सीटें आ सकती है| अन्य दलों के पास 3 सीटें मिल सकती है| अभी तक जितने भी गुजरात चुनाव के सर्वे हुए है उनकी ओसत के हिसाब से गुजरात में बीजेपी को 111 सीटें मिलना लगभग तय है|

गुजरात ओपिनियन पोल 2017

अभी तक जितने भी ओपिनियन पोल जारी किए गए है उनमे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का मिशन 150 पूरा होता नही दिखाई दे रहा है|

PARTY SEAT PROJECTION VOTE PERCENTAGE
BJP 106-116 45%
Congress 63-73 40%
Others 02-04 15

इंडिया टीवी-वीएमआर ओपिनियन पोल के अनुसार गुजरात में बीजेपी छठी बार सरकार बनाने जा रही है| गुजरात ओपिनियन पोल के परिणाम के अनुसार बीजेपी के खाते में 106 से 116 सीटें आने का अनुमान है| वही गुजरात में विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी की झोली में 63 से 73 सीटें आ सकती है| वोट शेयर के मुकाबले के भी बीजेपी ने कांग्रेस को पीछे छोड़ा बीजेपी को 45 फासदी वोट और कांग्रेस को 40 फीसदी वोट मिल सकते है| अन्य दल को 15 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है| आपको बता दें की गुजरात में हुए 2012 के चुनावो में भारतीय जनता पार्टी को 116 सीटें मिली थी| विपक्षी पार्टी कांग्रेस को 60 तथा अन्य को 6 सीटें|

इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल के अनुसार सौराष्ट्र-कच्छ की कुल 54 सीटों पर बीजेपी को 44 फीसदी वोट और कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है| मध्य गुजरात में बीजेपी को 46 और कांग्रेस को 40 परसेंट वोट मिल सकते है, तथा अन्य को 14 फीसदी| उत्तर गुजरात में 53 विधानसभा सीट है, जहा बीजेपी को 45 फीसदी, कांग्रेस को 42 फीसदी और अन्य को 13 फीसदी मिल सकते है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here