Home राजनीति नहीं रहे यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, लंबे...

नहीं रहे यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, लंबे अरसे से थे बीमार

नहीं रहे यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, लंबे अरसे से थे बीमार: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके नारायण दत्त जो एंडी तिवारी के नाम से जाने जाते है आज उनका देहांत हो गया है| एंडी तिवारी ने अपनी आखरी साँस दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में ली| एंडी तिवारी का जन्म 18 अक्टूबर 1925 अविभाजित उतर प्रदेश के नैनीताल में हुआ था| उन्हें राजनीति के कद्दावर नेता माना जाता था| वे तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे| यही नहीं उत्तराखंड के निर्माण के बाद उन्होंने उत्तराखंड के सीएम के तौर पर भी काम किया|

नहीं रहे यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, लंबे अरसे से थे बीमार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लिखा, मुझे वरिष्ठ राजनेता श्री नारायण दत्त तिवारी जी के निधन की जानकारी पाकर दुःख है| उन्होंने भारत की आजादी में अपना योगदान दिया और वह तीन बार उत्तर प्रदेश और एक बाद उत्तराखंड के सीएम भी बने| तिवारी जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।

एंडी तिवारी के निधन पर उत्तर प्रदेश के वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शोक प्रकट किया| शोक जताते हुए उन्होंने कहा की देश एक सच्चा विकास पुरुष खो दिया है| उन्होंने यूपी के विकास में मुख्य भूमिका अदा की थी| उनके निधन से जो क्षति हुई है उसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं होगा।

बता दें की एंडी तिवारी ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल की कुर्सी भी संभाली, लेकिन सेक्स कांड की वजह से उन्हें इस पद से इस्तीफा देना पड़ा था| रोहित शेखर नाम के व्यक्ति ने एंडी तिवारी को अपना पिता होने का दावा पेश किया था| जिसके बाद उनकी छवि काफी खराब हुई थी| फिर यह मामला अदालत में भी गया और जहां अदालत ने दावे की सचाई पता करने के लिए डीएनए टेस्ट का आदेश भी दिया था| लेकिन एंडी तिवारी ने इस मामले में काफी आनाकानी की|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here