Home राजनीति पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का 89 की उम्र में निधन

पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का 89 की उम्र में निधन

पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का 89 की उम्र में निधन: आज सुबह लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का हर्ट अटैक की वजह से देहांत हो गया| उन्होंने 89 साल की उम्र में आखरी साँस ली| बीते रविवार से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और सोमवार सुबह ये दुःख की खबर मिली| बता दें की वह किडनी की बीमारी की वजह से ग्रसित थे| जिसकी वजह से ही उन्हें 10 अगस्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था| वे काफी समय से वेंटिलेटर पर थे| चटर्जी 10 बार लोकसभा के सदस्य रहे|

पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का 89 की उम्र में निधन

जून महीने में भी उनकी सेहत में गिरावट के बाद उन्हें कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन बाद में उनकी सेहत में सुधर के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी| सोमनाथ चटर्जी का जन्म असम के तेजपुर में 25 जुलाई 1929 को हुआ था| उन्होंने अपनी पढ़ाई कोलकाता और कैम्ब्रिज से की थी| मनमोहन सिंह सरकार में वह लोकसभा स्पीकर भी रहे|

सोमनाथ चटर्जी काफी समय तक CPIM के केंद्रीय समिति के सदस्य भी रहे| सोमनाथ चटर्जी 10 लोकभसा के सांसद चुने गए| वह साल 1968 से 2008 तक CPIM से जुड़े रहे| साल 1971 में वह पहली बार लोकसभा सांसद चुने गए|

वकील के तौर पर चटर्जी ने बिना किसी फीस के कई कॉमरेडों की कानूनी लड़ाई लड़ने में मदद की। उनकी वाकपटुता, उदारता और संवेदनशीलता के चलते इस कदर लोकप्रियता बढ़ गई कि उन्हें लोकसभा का टिकट मिला और उसके बाद सीपीएम की सर्वोच्च केन्द्रीय समिति का सदस्य बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here