Home राजनीति Delhi News in Hindi: 8000 किलो राशन स्कूलों में सड़ गया, केजरीवाल...

Delhi News in Hindi: 8000 किलो राशन स्कूलों में सड़ गया, केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप

Delhi Latest News in Hindi: दिल्ली के केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगा है, जहा एक तरफ दिल्ली में आज भी हजारों गरीब परिवार पेट भर राशन जुटाने के लिए मेहनत में लगे रहते हैं, तो वहीं दूसरी ओर हजारों लाखों लोगों का राशन गोदामों में सड़ रहा है और उनमे कीड़े पड़ रहे है। कई हज़ार टन राशन गोदाम में पड़ा पड़ा सड़ रहा है। उसे चूहे खा रहे हैं हैरानी की बात यह है कि मामला देश के दूरदराज किसी गांव का नहीं है बल्कि राजधानी दिल्ली का है। बुधवार को बीजेपी विधायक अनिल बाजपेई ने शंकर नगर के सरकारी स्कूल में छापा मारा इसके बाद उन्होंने राशन वितरण नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया और जब उन्हें निरीक्षण किया तो उन्हें किट में राशन सड़ा हुआ मिला।

Delhi News in Hindi - 8000 किलो राशन स्कूलों में सड़ गया, केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप, delhi latest news, delhi bjp raid, viral video, kejriwal raid, ration mafia
Delhi News in Hindi

कई किट को चूहों ने खा रही थी और कई किट में कीड़ेलग चुके थे। इस पुरे मामले पर स्कूल में जबरदस्त हंगामा भी हुआ। गांधीनगर के विधायक अनिल बाजपाई ने कहा दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के दौरान राशन बांटने का झूठा दावा किया है। हकीकत यह है कि राशन सरकारी स्कूलों के कमरों में बंद पड़ा हुआ है और उनमे कीड़े पड़ चुके है। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को राशन बाटने के दिल्ली के विद्यालय में गेहूं चावल और राशन के ट्रक मंगवाए गए थे। इकूपन के माध्यम से 3 महीने तक इनका वितरण करना था। विधायक ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने महज 1 महीने का राशन बाटा बचा हुआ करीब 8000 किलो राशन स्कूलों में सड़ रहा है और उसे चूहे खा रहे हैं।

विधायक ने कहा कि इस बड़ी बर्बादी का हिसाब दिल्ली सरकार यानि केजरीवाल सरकार को देना होगा। आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने जरूरतमंद लोगों तक राशन नहीं पहुंचाया, इसके चलते कोरोनावायरस महामारी के दौरान यह राशन स्कूलों में रखे-रखे सड़ गया। लॉकडाउन के समय गरीब दाने-दाने को तरसे और भूखे पेट पैदल घर लौटने को मजबूर हो गए थे, दिल्ली सरकार की लापरवाही के चलते उनके हक का राशन चूहे और कीड़े खा गए, बाकी बचा राशन सड़ गया, जबकि इस राशन पर गरीब लोगों का हक था। अब यह देखना होगा की दिल्ली सरकार इस पुरे मामले पर क्या जवाब देती है। राजनीतिक और देश दुनिया से जुड़ी लेटेस्ट कवरेज जानने के लिए हमारे साथ बने रहे



Read Also



 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here