Home राजनीति कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी ने किया बजट पेश, किसानों को मिली कई...

कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी ने किया बजट पेश, किसानों को मिली कई सौगात

कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी ने किया बजट पेश, किसानों को मिली कई सौगात: कर्नाटक के किसानों के लिए आज का दिन काफी बड़ी खुशी लेकर आया है| दरअसल कर्नाटक राज्य में नवनिर्वाचित कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) की गठबंधन ने अपना पहला बजट पेश करते हुए किसानों को बड़ी रहत दी है| मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के अगुवाही में पेश हुए साल 2018-19 के बजट में किसानों के 2 लाख रुपये तक के कर्ज माफ़ी का ऐलान किया गया है| कर्ज माफ़ी के संकेत पहले ही मिल गए थे और अब आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा हो गई है| दोनों ही पार्टियों ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानो के कर्ज माफ़ी की बात की थी जो अब हकीकत में तब्दील की जा रही है|

कर्नाकट के सीएम कुमारस्वामी ने किया बजट पेश, किसानों को मिली कई सौगात

कर्नाटक सरकार के इस कदम से तकरीबन 25 हज़ार किसानों को राहत मिलेगी| कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कर्जमाफी के लिए इस बजट में 34,000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने का ऐलान किया है।

श्रीनगर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह के दौरान कुछ छात्र राष्ट्रगान का अपमान करते दिखे, देखे वीडियो-

मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि किसानों की कर्ज माफी का यह पहला फेज है। किसानों को 31 दिसंबर 2017 तक लिए गए कर्ज पर ऋण माफी का लाभ मिलेगा।

सीएम कुमारस्वामी ने कहा की सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों के कर्ज माफ़ी ही है| उन्होंने प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया की उनकी सरकार सभी चुनावी वादों को पूरा करने की कोशिश करेगी|

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने ट्वीट कर कहा की ‘कर्नाटक में बजट की पूर्व संध्या पर मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस-जेडीएस सरकार किसानों की कर्जमाफी करने और खेती को अधिक मुनाफे का काम बनाने के हमारे वादे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा, ‘यह बजट पूरे देश के किसानों की खातिर कर्नाटक को आशा की किरण बनाने के लिए हमारी सरकार के पास एक अवसर की तरह है।’

अपना पहला बजट पेश करने पहले सीएम कुमारस्वामी ने कहा की एक वित्त मंत्री के तौर पर यह मेरा एक न्य अनुभव है| मैंने प्रदेश के लिए एक अच्छा बजट पेश करने को लेकर एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here