Home राजनीति BSP Candidate List for Lok Sabha Election 2019: BSP ने जारी की...

BSP Candidate List for Lok Sabha Election 2019: BSP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली सूची

BSP Candidate List for Lok Sabha Election 2019: BSP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली सूची बहुजन समाज पार्टी यानि की बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने यूपी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है| बता दें की सपा-बसपा गठबंधन के तहत बीएसपी 38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी| बीएसपी ने अपनी फर्स्ट लिस्ट में 11 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान कर दिया है| बीएसपी ने सहारनपुर से पार्टी ने हाजी पजर्लुरहमान को टिकट दिया जबकि अमरोहा से कुंवर दानिश अली को अपना उम्मीदवार बनाया गया है।

BSP Candidate List for Lok Sabha Election 2019: BSP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली सूची

बीएसपी कैंडिडेट लिस्ट 2019

दानिश अली ने कुछ समय पहले जी जेडीएस का दामन छोड़ बसपा में शामिल हुए थे और यह उम्मीद पहले से ही जताई जा रही थी की दानिश अमरोहा से चुनाव लड़ सकते है| मेरठ लोकसभा सीट से बीएसपी ने मोहम्मद याकूब को टिकट दिया है जिनके सामने बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल चुनावी मैदान में होंगे| याकूब हमेशा से ही अपने विवादित बयानो की वजह से सुर्खियों में बने रहे है| उन्होंने यूपी चुनाव के दौरान भाजपा और आरएसएस को लेकर कई विवादित बयान भी दिए थे|

  1. सहारनपुर- हाजी फजर्लरहमान
  2. बिजनौर- मलूक नागर
  3. नगीना- गिरीश चंद्र
  4. अमरोहा- कुंवर दानिश अली
  5. मेरठ- हाजी मोहम्मद याकूब
  6. गौतमबुद्धनगर- सतबीर नागर
  7. बुलंदशहर- योगेश वर्मा
  8. अलीगढ़- अजीत बालियान
  9. आगरा- मनोज कुमार सोनी
  10. फतेहपुर सीकरी- राजवीर सिंह
  11. आंवला- रुचि वीरा

नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) से बसपा ने सतबीर नागर को चुनावी मैदान में उतारा है यहाँ उनका मुकाबला भाजपा के कद्दावर नेता केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से होगा। बीएसपी के उम्मीदवारों की लिस्ट पर नजर डालें तो साफ है कि उसने हर सीट पर जातीय समीकरणों का काफी ध्यान रखा है। आपको बता दें कि गठबंधन के तहत बसपा यूपी में 38 , सपा- 37 और रालोद (RLD) 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। रायबरेली और अमेठी सीट पर गठबंधन ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।

ये भी पढ़े- BJP में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, दिल्ली से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

बीति रात बीजेपी ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें भाजपा ने 184 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की थी| इन उम्मीदवारों में 28 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से चुनावी मैदान में होंगे| बीजेपी ने अपने छह वर्तमान सांसदों के टिकट भी काटे है| इनमें केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन राम शंकर कठेरिया शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here