Home हेल्थ Coronavirus (COVID-19) New Strain Kya Hai – कोरोना वायरस का नया वैरिएंट...

Coronavirus (COVID-19) New Strain Kya Hai – कोरोना वायरस का नया वैरिएंट क्या है ? और इसके नुकसान ?

हेलो दोस्तों नमस्कार, आज हम बात करने वाले हैं “Coronavirus New Strain Kya Hai (What is Coronavirus Strain in Hindi) के बारे में। अगर आपको नहीं मालूम तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रिटेन (Britain) में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन (Variant) दिन प्रतिदिन बेकाबू होता हुआ दिखाई दे रहा है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए स्ट्रेन (COVID-19 New Strain in UK) के सामने आने से विश्व भर में एक बार फिर हाहाकार मच गया है, और सभी देश एक बार फिर एक बार चिंतित हो गए हैं। राजधानी लंदन की इस बेहद खराब हालत को देखते हुए भारत समेत दुनिया के कई बड़े देशों ने फ्लाइट पर प्रतिबंध लगा दिया है। आगे आपको जानने को मिलेगा कि आखिरकार कोरोना वायरस का यह नया स्ट्रेन पिछले वायरस के मुकाबले में कितना खतरनाक है ? आगे आपको इस वायरस के बारे में काफी कुछ जाने को मिलने वाला है, जिसे जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

What is the New Coronavirus (Covid-19) Strain in Hindi All Your Questions & Answered | कोरोना वायरस न्यू स्ट्रेन क्या है ? | Coronavirus New Strain Kya Hai SARS-CoV-2, N501Y, H69/V70
New Coronavirus (Covid-19) Strain Kya Hai ?

New Strain का वैज्ञानिक नाम क्या है ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना का ये नया वायरस  इसी साल दिसंबर के महीने में ब्रिटेन में पाया गया है। जिसे वैज्ञानिकों ने VUI-202012/01 नाम है, और इसे पहला वेरिएंट अंडर इन्वेस्टिगेशन (Variant Under Investigation) कहा जा रहा है।इस नए वेरियंट पर वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं की इसका म्यूटेशन (Mutation) खतरनाक हो सकता है या फिर नहीं ?

Coronavirus Strain की फैलने की गति क्या है ?

खबरों के मुताबिक Sars-Cov-2 का नया वेरिएंट पुराने वेरिएंट की तुलना में 70% अधिक तेज़ी से फैल सकता है। लेकिन अभी भी ऐसे कोई सवाल इस वायरस से जुड़े, दिन के बारे में जानना बेहद जरूरी है, मनीकंट्रोल वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक यह नया वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। हालांकि, वैज्ञानिकों का यह कहना है कि इस नए Covid-19 New Strain वायरस के कारण कोरोना की वैक्सीन के कम प्रभावकारी होने की उम्मीद नहीं है।

जैसा की आप सभी को मालूम है कोरोनावायरस विश्व भर में फैल चुका है, लेकिन वही दूसरी और नया वायरस अभी फ़िलहाल ब्रिटेन में पाया गया है और बहुत तेज़ी से म्यूटेट कर रहा है, यही कारण है की इस वायरस के लोग जल्दी जल्दी शिकार हो रहे है। जिस गति के साथ यह वायरस  फैल रहा है, उसकी वजह से इसे लोग सुपर स्प्रेडर वायरस भी कह रहे है। नए वायरस ने 20 से ज्यादा रूप बदला है और यह केवल कुछ ही दिनों में, और वही अगर आपको नहीं मालूम तो आपको बता दे की कोरोनावायरस  महीने भर में एक या दो बार अपना रूप बदलता  है। लेकिन इसके साथ ऐसा नहीं है और कोरोना का दूसरा वर्ज़न इतना खतरनाक नहीं था।

Coronavirus Strain कितने दिनों में अपना रूप बदलता है ?

Coronavirus Strain इसलिए ज्यादा खतरनाक है क्योंकि इसके 8 रूप जीन में प्रोटीन बढ़ाने वाले हैं। लेकिन इन 8 रूप में से 2 रूप काफी खतरनाक है, जिसने वैज्ञानिकों की चिंता को बढ़ा दिया है। पहला, N501Y रूप, इसके कारण कोरोना वायरस और ज्यादा खतरनाक हो सकता है जो इंसान के Cells को बहुत तेज़ी से प्रभावित करता है, और दूसरा, H69/V70। यह रूप शरीर की इम्युन क्षमता को नुकसान पहुंचाता है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक यह वायरस covid-19 से अधिक तेज़ी से फैल रहा है, और इससे ज्यादा से ज्यादा लोग बीमार होने वाले है। जो खतरनाक है और चिंता का विषय है।

Coronavirus Strain से भारत को खतरा है ?

डब्ल्यूएचओ यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोरोना वायरस का ये नया स्ट्रेन दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में शुरू हुआ है। और इस वायरस को सबसे पहले वैज्ञानिकों ने दिसंबर के महीने में देखा गया। वही बता दे की भारतीय वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तक भारत में ऐसा कोई भी केस नहीं पाया गया है जिसमे इस वायरस के लक्षण पाए गए हो। मैंने आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है अभी केवल कुछ ही देशों में पाया गया है और सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हैं इंटरनेशनल फ्लाइट पर प्रतिबंध लगा दिया है। देश दुनिया से जुड़ी लेटेस्ट खबर जानने के लिए हमारे साथ बने रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here