Home सुर्खियां Youth Shot Dead in Union Minister House: लखनऊ के ठाकुरगंज पुलिस क्षेत्र...

Youth Shot Dead in Union Minister House: लखनऊ के ठाकुरगंज पुलिस क्षेत्र में स्थित केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की गोली मारकर हत्या

नमस्कार दोस्तों, उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की लखनऊ के ठाकुरगंज पुलिस क्षेत्र में स्थित केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के आवास पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कर ली गई है, विनय श्रीवास्तव के रूप में युवक की पहचान हुई है, जो कथित तौर पर कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का करीबी दोस्त है।सांसद के घर पर हुए हमले के बाद, स्थानीय अधिकारियों और निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Rubina Dilaik Pregnant News: रूबीना दिलैक जल्द बन सकती है माँ?, 4 महीने से ज्यादा प्रेग्नेंट हैं

Youth shot dead in Union Minister Kaushal Kishore's house located in the Thakurganj police area of Lucknow Uttar Pradesh News in Hindi | केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की गोली मारकर हत्या

Youth Shot Dead in Union Minister House News

शुरुआती जांच के मुताबिक गोलीबारी की यह घटना कल रात यानि 31 अगस्त 2023 की रात विकास किशोर के नए अधिग्रहीत आवास पर आयोजित एक पार्टी के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में मृतक सहित कई दोस्तों  शामिल हुए थे। पार्टी अगली सुबह तक चलती रही, बताया जा रहा हैं कि सुबह के लगभग 4:30 तक यह पार्टी चल रही थी। इसी दौरान विनय श्रीवास्तव को गोली मार दी गयी।

लखनऊ के ठाकुरगंज पुलिस क्षेत्र में स्थित केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की गोली मारकर हत्या

गोलीबारी के चारों ओर की स्थितियाँ अब अस्पष्ट हैं, इस गोलीबारी वारदात को अंजाम देने वाले शूटर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, इस वारदात को अंजाम देने के पीछे आरोपियों का क्या मकसद था पुलिस इसका सच पता लगाने का प्रयास कर रही है। सूत्रों के वाले से मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर पिस्टल भी मिली है जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। विनय श्रीवास्तव के परिवार ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है और उनके प्रियजन की असामयिक मृत्यु के लिए न्याय की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले के गहराई से जांच की जाएगी। लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Fake Supreme Court Website: हैकर्स ने सुप्रीम कोर्ट की नकली वेबसाइट बनाई, लोगो के साथ ठगी करने का प्रयास!

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उत्तर प्रदेश से लगातार इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है, जिसमें दिनदहाड़े नेताओं और लोगो को मौत के घाट उतारा जा रहा है, जो सीधे सीधे राज्य की कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठता है। देश और दुनिया से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here