Home सुर्खियां Russia-Ukraine War महीने नहीं बल्कि साल तक चल सकता है, अमेरिका ने...

Russia-Ukraine War महीने नहीं बल्कि साल तक चल सकता है, अमेरिका ने बताया किसकी होगी जीत?

नमस्कार दोस्तों, जैसा की आप सभी को मालूम है रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के बीच में बीते कुछ महीनों से युद्ध चल रहा है, और पूरा विश्वास यह जानना चाहता है कि इस युद्ध में किस देश की जीत होने वाली है? तो आपको बता दें कि अमेरिका ने इस पर एक बयान दिया है, जिसमे उन्होंने बताया है की किसकी होगी जीत? अभी फिलहाल ऐसी स्थिति बनी हुई है कि दोनों में से कोई भी देश एक दूसरे के सामने झुकना नहीं चाहता, रूस ने यूक्रेन में काफी तबाही मचा रखी है, जिसमे अब तक  5000 की जान जा चुकी है। नॉर्थ एटलांटिक ट्रिटी ऑर्गनाइजेशन (NATO) के जनरल सेक्रेटरी जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने बयान दिया है की यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में महीनों या साल का समय भी लग सकता है। तो चलिए जानते है NATO ने जित पर क्या कुछ कहा है ?

Who will win the Russia-Ukraine War? | रूस-यूक्रेन युद्ध में किसकी जीत होगी?, क्या पुतिन पर चलेगा मुकदमा?, Russia-Ukraine War can go on for a year, not a month, America told who will win?

Who will win the Russia-Ukraine War? | रूस-यूक्रेन युद्ध में किसकी जीत होगी?

आपकी जानकारी के लिए बता दे की अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने  बीते बुधवार को दावा किया कि यूक्रेन रूस के खिलाफ युद्ध जीत सकता है, जी है यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका का यह मानना है की यूक्रेन रूस से यह युद्ध जित सकता है, इसके पीछे पुतिन की चाल का असफल होना बताया  गया है। अमेरिका का कहना है कि पुतिन की युद्ध में एक भी रणनीति सफल नहीं रही है।

अमेरिका को ऐसा क्यों लगता है?

तो चलिए जानते हैं कि आखिरकार अमेरिका को ऐसा क्यों लगता है की यूक्रेन रूस से इस युद्ध में जीत सकता है, अमेरिका जंग में यूक्रेन की मदद के लिए उसे 10 स्विचब्लेड ड्रोन  देने पर काम कर रहा है, यह ड्रोन दूर से टैंक को सटीक निशाना बना कर उसका विनाश कर सकता है, और भी काफी सुविधाएं इस ड्रोन उपलब्ध है। इन ड्रोन को दूर बैठकर भी अपने लक्ष्यों पर ऑटोमैटिक मोड से अटैक करने के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है, इसके अलावा अमेरिका यूक्रेन को कई हथियार दे रहा है, और साथ ही यूक्रेन को आश्वासन दे रहा है कि वह इस युद्ध में जित सकते है। यही कारण है कि अमेरिका को लगता है कि इस युद्ध में स्क्रीन रूस को हरा सकता है। आपको क्या लगता है इस (Russia-Ukraine War) में किसकी जीत होने वाली है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।

क्या पुतिन पर चलेगा मुकदमा?

बुचा नरसंहार के बाद के बाद  यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने एक बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को वॉर क्रिमिनल बताते हुए उन पर मुकदमा चलाने की मांग की है। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि पुतिन यह मुकदमा चलाया जाता है या फिर नहीं? और रूस इससे बचने के लिए क्या कुछ करेगा और उससे युद्ध पर क्या प्रभाव पड़ सकते है। यह तो हमे आने वाले दिनों में ही पता चल पायेगा। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here