Home सुर्खियां पार्वो वायरस (Parvo Virus) क्या है ? – यूपी में इस ख़तरनाक...

पार्वो वायरस (Parvo Virus) क्या है ? – यूपी में इस ख़तरनाक वायरस से अब तक हुई इतनी मृत्यु, खून की उल्टी ओके बाद हो जाती है मृत्यु !

हेलो दोस्तों नमस्कार, उत्तर प्रदेश से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जैसा की आप सभी को मालूम है उत्तर प्रदेश अभी कोरोनावायरस की मार से पूरी तरह से उभरा नहीं है कि कानपुर जिले में पार्वो वायरस (Parvo Virus) नाम के नया वायरस आ गया है। इस वायरस के लपेटे में अब तक उत्तर प्रदेश के सड़कों पर रहने वाले तकरीबन 8 कुत्ते आ चुके हैं, जिसके चलते इन कुत्तों की मृत्यु हो गई है। मरने वाले कुत्तों की जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो पता चला की उन सभी कुत्तों की आंतों में संक्रमण मौजूद था। मरने से पहले इन सभी कुत्तों को खून की उल्टी होने लगी थी। आंत सड़ने से मृत स्ट्रीट डॉग्स के पेट में खून के थक्के  बनने लगे थे और उसी के चलते उनकी मृत्यु हो गई, पशु चिकित्सकों ने मीडिया को बताया कि बदलते मौसम के कारण सड़क पर रहने वाले कुत्तों में यह वायरस सक्रिय हो गया है।

What is Parvo Virus in Hindi - So much death due to this dangerous virus in UP, blood vomits right after death! | यह वायरस छोटे जानवरों के लिए भी खतरनाक है ? पार्वो वायरस कितना घातक है ?

What is Parvo Virus in Hindi – यह वायरस छोटे जानवरों के लिए भी खतरनाक है ?

पशु चिकित्सक सर्वेद्र सचान का  यह मानना है कि पार्वो वायरस (Parvo Virus) बड़े जानवरों को इतना अधिक नुकसान नहीं पहुंचाता जितना अधिक इसका प्रभाव छोटे जानवरों पर देखने को मिलता है। यह वायरल ज्यादातर जानवरों केआंतों में फैलता है। जिसके चलते जानवरों को खून की उल्टियां होने लगती है और कुछ समय बाद मृत्यु हो जाती है। जांच में पाया गया है कि इस वायरस का शिकार अधिकतर वह कुत्ते हो रहे हैं, जिनका जन्म 6 महीने के समय अंतराल में हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वायरस जानवरों के शरीर में केवल 1 महीने तक जीवित रह सकता है।

पार्वो वायरस (Parvo Virus) कितना घातक है ?

कुत्तों के लिए यह वायरस काफी खतरनाक साबित होता है, अगर समय रहते हुए इलाज ना मिले तो जान चली जाती है। इस वायरस के बचाव के लिए कुत्तों को तीन टीके लगाए जाते हैं। इनमें पहला टीका पिल्ले को डेढ़ महीने की उम्र में, दूसरा ढाई और तीसरा टीका साढ़े तीन महीने की उम्र में लगाया जाता है। इस वायरस का प्रभाव सबसे अधिक कुत्तों के आंतों पर पड़ता है।

कैसे पता करे कि आपके कुत्ते को पार्वो वायरस (Parvo Virus) हुआ है ?

अगर किसी कुत्ते के यह वायरस होता है तो उसका विवाद पूरी तरह से बदल जाता है, अगर किसी जानवर के पार्वो वायरस (Parvo Virus) हो जाता है तो वह खांसने लगता है। उसे छींकें आती हैं और भूख भी नहीं लगती। पानी नहीं पीता और उसकी नाक में सूखापन आ जाता है। इससे आंतों में संक्रमण हो जाता है। और खून की उल्टियां भी करने लगते हैं। अगर आपको यह लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आप समय रहते इलाज करवा सकते हैं। इसी प्रकार की जानकारी जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here