Home सुर्खियां West Bengal, 5 female Teachers Drank Poison News in Hindi – पश्चिम...

West Bengal, 5 female Teachers Drank Poison News in Hindi – पश्चिम बंगाल में 5 महिला टीचरों ने पिया जहर

नमस्कार दोस्तों, पश्चिम बंगाल में मंगलवार 24 अगस्त 2021 को 5 महिला टीचरों ने बिकाश भवन में बने राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के हेडक्वार्टर के सामने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। यह खबर तब सामने आई जब एक पत्रकार जिसका नाम अनिंद्य बनर्जी  है, उन्होंने इस घटना का एक वीडियो अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि 5 महिला टीचर जहर पिने के बाद तड़पती हुई नज़र आई। टीचरों का कहना है कीउन्हें पढ़ाने के बदले मात्र 10 हजार रुपए सैलरी के तौर पर दिए जाते है, और इस सैलरी में घर गृहस्ती और गुजारा चलाने बेहद मुश्किल है।

West Bengal 5 Women Teachers Consume Poison To Protest Against Job Transfer Video Viral News in Hindi | पश्चिम बंगाल में 5 महिला टीचरों ने पिया जहर, सड़क पर तड़पती नज़र आई महिला

West Bengal, 5 female Teachers Drank Poison News in Hindi

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीचरों को बिधाननगर पुलिस ने परिसर में प्रवेश करने से भी मना कर दिया था, जिसके बाद उन्हें मजबूरन कीटनाशकों का सेवन करना पड़ा, जिसके बाद सभी महिला तड़पती हुई नजर आई, जिसके बाद पुलिस ने सभी 5 टीचरों को एनआरएस और आरजी अस्पतालों में भर्ती कराया, जिसके बाद महिलाओ के पेट से जहर निकाला गया। मंगलवार शाम तक सब महिलाओ की स्थिति सही हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पाँचों महिला टीचरों की पहचान अनीमा नाथ, छोबी दास, शिखा दास, पुतुल मंडल, जोशुआ टुडु और मंदिरा सरदार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि यह सभी महिलाएं शिक्षक ओइक्यो मुक्ता मंच की सदस्य थीं और शिशु शिक्षा केंद्र (एसएसके) और माध्यमिक शिक्षा केंद्र (एमएसके) के शिक्षकों की सैलरी में वृद्धि, सेवाओं के नियमितीकरण की माँग कर रही थीं। इसी के साथ इन महिलाओं की मांग थी कि ऐसे ट्रांसफर आदेशों को रद्द किया जाए। अब यह देखना है की आगे क्या कार्रवाई होती है ? देश और दुनिया से जुड़ी लेटेस्ट खबर जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here