Home सुर्खियां क्यों! बॉलीवुड एक्टर ‘विवेक ओबरॉय को मिली जान से मारने की धमकी,...

क्यों! बॉलीवुड एक्टर ‘विवेक ओबरॉय को मिली जान से मारने की धमकी, मिली पुलिस सुरक्षा

क्यों! बॉलीवुड एक्टर ‘विवेक ओबरॉय को मिली जान से मारने की धमकी, मिली पुलिस सुरक्षा :- बॉलीवुड स्टार विवेक ओबरॉय पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक मूवी में उनका किरदार कर रहे है| अब वे इस किरदार की वजह से एक परेशानी में पड़ गए है| कुछ समय पहले ही एक कार्यक्रम के दौरान इस फिल्म के मेकर्स ने इस मूवी का पोस्टर जारी किया था| जो पीएम मोदी के फैंस को काफी भाया| विवेक ओबरॉय स्टारर यह मूवी सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज़ होगी| इस मूवी के लिए विवेक जबरदस्त प्रमोशन भी कर रहे है| लेकिन विवेक ओबरॉय को इस दौरान उनके फोन पर एक धमकी मिली जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस को इस धमकी की शिकायत की है| विवेक को मिली धमकी के बाद उनकी सुरक्षा बड़ा दी गई है|

इस फिल्म में विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोल कर रहे है| जिसकी कारण उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है| मुंबई पुलिस के प्रोटेक्शन सेल ने विवेक ओबरॉय को इंटेलीजेंस के इनपुट्स के बाद प्रोटेक्शन और सिक्योरिटी का निर्णय लिया है| इसके अगले कुछ महीनों तक विवेक ओबरॉय की सुरक्षा में 2 कांस्टेबल तैनात रहेंगे| खबरों के अनुसार मुंबई की जुहू पुलिस ने उनको सुरक्षा प्रदान की है|

क्यों! विवेक ओबरॉय को मिली जान से मारने की धमकी

बता दें की अभिनेता विवेक ओबरॉय पीएम मोदी की बायोपिक मूवी के अलावा विवादित ट्वीट की वजह से सुर्खियों बने हुए है| कुछ विवेक ओबरॉय ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन पर बना मीम को शेयर किया था| सोशल मीडिया पर मेमे शेयर करने के बाद विवेक ओबरॉय की आलोचनाएं होने लगी थी| विवेक के इस ट्वीट के बाद चारो तरफ उनकी आलोचनाएं होने लगी थी| जिसके बाद उन्होंने इस ट्वीट के लिए मांफी भी मांगी| इस बारे में बातचीत करते हुए विवेक ने कहा की- ‘मेरी इसमें क्या गलती है तो मैं माफी मांगूं’। लेकिन यह विवाद यही नहीं थमता नहीं दिख रहा है की इस मामले में महिला आयोग की सख्ती के बाद विवेक ने अपने इस ट्वीट के बाद माफ़ी मांगी और इस विवादित ट्वीट को डिलीट कर दिया|

विवेक ओबरॉय कई बार अपनी विवादित टिपण्णी के लिए सुर्खियों में आते रहे है| ऐसा करने से विवेक की छवि खराब हो रही है| विवेक का विवादों से पुराण नाता रहा है| अब यह मामला जल्द शांत होता हुआ नहीं दिख रहा है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here