Home सुर्खियां Vivek Bindra’s Wife Made Serious Allegations: संदीप महेश्वरी से विवाद के बाद...

Vivek Bindra’s Wife Made Serious Allegations: संदीप महेश्वरी से विवाद के बाद विवेक बिंद्रा की पत्नी ने लगाए मारपीट के गंभीर आरोप

नमस्कार दोस्तों, विवेक बिंद्रा को आज कौन नहीं जानता, जी हां दोस्तों आपको बता दे कि विवेक बिंद्रा को डिजिटल दुनिया का रॉकस्टार माना जाता है। ”बड़ा बिजनेस” नाम का ऑर्गनाइजेशन चलाने वाले ये स्वघोषित बिजनेस कोच बीते कुछ दिनो सुर्खियों का विषय बने हुए हैंं। विवाद की शुरुआत मोटिवेशनल स्पीकर संदीप महेश्वरी से शुरू हुई थी जो अब संदीप महेश्वरी वर्सिज विवेक बिंद्रा बन चुका है। लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विवेक बिंद्रा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है, बता दे की बता दे की विवेक बिंद्रा पर पत्नी को पीटने का आरोप लगा है, इसके बाद में बुरी तरह से फंस गए हैं। तो चलिए जानते है पूरा मामला क्या है ?

Sandeep Maheshwari Vs Vivek Bindra Controversy News in Hindi: ये दो बड़े YouTuber क्यों लड़ रहे हैं आपसे में? खड़ा हो चूका है बड़ा विवाद!

Vivek Bindra's Wife Controversy News in Hindi | Vivek Bindra's Wife Made Serious Allegations Against Her Husband | विवेक बिंद्रा की पत्नी ने लगाए मारपीट के गंभीर आरोप

Vivek Bindra’s Wife Made Serious Allegations

कई सालों से युवाओं को खुद के बिजनेस के लिए प्रेरित करने वाले विवेक बिंद्रा आज खुद मुसीबत से जूझ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विवेक 41 वर्ष के है और उन्होंने 6 दिसंबर 2023 को शादी की थी। हैरान करने वाली बात यह है की शादी के मात्र 8 दिनों बाद विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका ने नोएडा के सेक्टर 126 थाने में  अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है, पत्नी ने उन पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।

संदीप माहेश्वरी प्रेरणादायक अनमोल विचार और शायरी | Sandeep Maheshwari Motivational Quotes, Shayari & Status in Hindi

संदीप महेश्वरी से विवाद के बाद विवेक बिंद्रा की पत्नी ने लगाए मारपीट के गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि विवेक बिंद्रा का सबसे पहले झगड़ा 11 दिसंबर 2023 को शुरू हुआ था, 6 दिसंबर 2023 को शादी हुई थी, और शादी के 5 दिन बाद ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। ये वीडियो मशहूर युट्यूबर और विवेक बिंद्रा के कॉम्पिटिटर संदीप महेश्वरी का था। इस वीडियो में संदीप महेश्वरी दो लोगों का इंटरव्यू ले रहे थे, दोनों लोग बिजनेस के नाम पर पैसे ऐंठने के स्कैम पर अपना अपना एक्सपीरियंस बता रहे थे। हालांकि इस वीडियो में विवेक बिंद्रा का नाम नहीं लिया गया था।

सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड हो रहा है #StopScamBusiness हैशटैग?

इस वीडियो के इंटरनेट पर आने के बाद सोशल मीडिया पर #StopScamBusiness हैशटैग ट्रेंड होने लगा, इसके बाद संदीप माहेश्वरी ने एक और वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ लोग उन्हें वीडियो हटाने के लिए धमकी दे रहे हैं। लगातार दो वीडियो डालने के बाद विवेक बिंद्रा ने भी एक वीडियो डाला और दोनों ने एक दूसरे पर स्कैम के आरोप लगाए।

11 दिसंबर को शुरू हुआ झगड़ा

आपको बता दे की विवेक बिंद्रा अपने बिजनेस को लेकर विवादों से जूझ रहे हैं तो दूसरी तरफ की पर्सनल लाइफ में तूफान आ चुका है। 14 दिसंबर 2023 को विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिक ने अपने पति के खिलाफ मार पिटाई का मामला दर्ज कराया है। इन्हीं सब कारणों के चलते विवेक बिंद्रा काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं।

Vivek Bindra’s Wife Controversy

उनके बिजनेस से जुड़े हुए कई लोग यूट्यूब पर वीडियो बना रहे हैं, यही नहीं यह मुद्दा मीडिया में भी आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा थाने में विवेक बिंद्रा के खिलाफ शिकायत उनकी पत्नी यानिका के भाई वैभव ने दर्ज कराई है। वैभव ने आरोप लगाया कि- ”बिंद्रा नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेसीडेंसी में रहते हैं। विवेक ने यानिका को इतना पीटा कि उसे कान से सुनाई देना बंद हो गया है। अब देखना होगा कि विवेक बिंद्रा इन सभी दिक्कतो का सामना कैसे करते हैं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here