Home सुर्खियां Vande Bharat Express Train Accident News in Hindi | पहले भैंस और...

Vande Bharat Express Train Accident News in Hindi | पहले भैंस और अब गाय, वंदे भारत की 2 दिन में 2 टक्कर, देखे तस्वीरें !

नमस्कार दोस्तों, देसी बुलेट ट्रेन का दूसरा हादसा दूसरे दिन सामने आ गया है, जो कि एक बेहद निराशाजनक खबर है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का गुजरात में मवेशियों से टकराने का यह दूसरा एक्सीडेंट है, इन एक्सीडेंट ने विपक्षियों पार्टियों का बोलने का मौका दे दिया है। कांग्रेस पार्टी हो या आम आदमी पार्टी दोनों राजनीतिक पार्टियों के नेता वंदे भारत एक्सप्रेस एक्सीडेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है, और केंद्र सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बार जो हादसा हुआ उसमें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन को मामूली क्षति पहुंची है।

Vande Bharat Express Train Accident News Video & Photos

Vande Bharat Express Train Accident News in Hindi | पहले भैंस और अब गाय, वंदे भारत की 2 दिन में 2 टक्कर, देखे तस्वीरें | Vande Bharat Express rams into cattle in Gujarat second such incident in two days

Vande Bharat Express Train Accident News in Hindi

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गांधीनगर से मुंबई जाते समय कंजारी और आणंद स्टेशनों के बीच यह हादसा हुआ है। बना दे की 1 दिन पहले 6 अक्टूबर 2022 का ट्रेन मणिनगर स्टेशन के पास भैसों के झुंड से टकरा गई थी, जिसमे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन के आगे के हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा था, जिसके तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुई थी।

पहले भैंस और अब गाय, वंदे भारत की 2 दिन में 2 टक्कर, देखे तस्वीरें !

रेल अधिकारियों ने बताया कि गुजरात के आणंद स्टेशन के पास एक गाय से टकरा गई, जिससे ट्रेन का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त  हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 7 अक्टूबर 2022 शुक्रवार दोपहर 3:48 बजे हुई है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ”ट्रेन के अगले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा है।” उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

लगातार इस प्रकार की दूसरी घटना होने के बाद सरकार को इस पर काम करना चाहिए, अब यह देखना होगा कि सरकार इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाती है। आपको क्या लगता है सरकार को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या करना चाहिए? कमेंट करके जरूर बताएं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन क्षमता से कम स्पीड में दौड़ रही है। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here