Home सुर्खियां Uttar Pradesh Ramayana University News in Hindi | 100 दिन के अंदर...

Uttar Pradesh Ramayana University News in Hindi | 100 दिन के अंदर काम शुरू, अयोध्या में बनने जा रही रामायण यूनिवर्सिटी!

नमस्कार दोस्तों, उत्तर प्रदेश एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उत्तर प्रदेश में के अयोध्या में योगी सरकार महर्षि विद्यापीठ ट्रस्ट के साथ रामायण विश्वविद्यालय बनाने की तैयारी कर रही है। 100 दिनों के अंतराल में इसकी स्थापना कर दी जाएगी। आपको बता दें कि इस विश्वविद्यालय के लिए ट्रस्ट ने 21 एकड़ भूमि का चयन किया है। अभी जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक यूनिवर्सिटी का काम योगी आदित्यनाथ सरकार की 100 दिन की कार्य योजना में सबसे शीर्ष पर होगा। तो चलिए रामायण विश्वविद्यालय से जुड़ी अन्य खासियत जानते है।

Uttar Pradesh Ramayana University News in Hindi

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने समीक्षा करते हुए बताया कि संस्कृति विभाग की ओर से आगामी 100 दिन में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए महर्षि विद्यापीठ ट्रस्ट के साथ एमओयू साइन किया जाएगा। इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य विज्ञान एवं आध्यात्म के अनेक पहलुओं को शिक्षा के माध्यम से जनता तक पहुँचाना है।

इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में भी अयोध्या का कायापलट करने के लिए काफी तेजी से काम कर रही हैं, एक तरफ उत्तर प्रदेश में राम मंदिर का कार्य चल रहा है, दूसरी ओर रामायण यूनिवर्सिटी बनने जा रही है, वही अब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का काम भी जोरो पर है।इस एयरपोर्ट का विकास तीन चरण में किया जाएगा।

इस एयरपोर्ट को बनाने के लिए 1008.77 करोड़ रुपए धनराशि स्वीकृत की  गई है। अब यह देखना होगा कि योगी आदित्यनाथ आने वाले दिनों में और किन-किन चीजों का उद्घाटन कर सकते है और देश की जनता को चौका सकते है। रामायण यूनिवर्सिटी  बनने के विचार पर आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं। देश दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here