Home सुर्खियां UP Kotwali Fire News | यूपी के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक...

UP Kotwali Fire News | यूपी के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक शोरूम में लगी भीषण आग, पढ़े खबर

नमस्कार दोस्तो, उत्तर प्रदेश के कोतवाली थाने से आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है यह आग कोतवाली थाने के स्थित एक शोरूम में लग गई। आग बहुत भीषण रूप से लगा था, मौके पर ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। उस दौरान शोरूम में काफी लोग थे, आग लगने की घटना से लोगो में अफरा-तफरी मच गई। खबर यह भी आर रही है आग में 9 लोग फस गए थे जिसमे से 7 लोगो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एसएसपी के मुताबिक इस घटना में फायर सर्विस के दो जवान भी घायल हो गए है।

UP Kotwali Fire News | A massive fire broke out in a showroom in Kotwali police station area of UP. | up showroom fire news, Uttar Pradesh showroom in fire news in hindi
kotwali fire

UP Kotwali Fire News | कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शोरूम में लगी आग

देशभर ने अक्सर ही आगजनी की घटना सामने आ रही है, ऐसे में आज सुबह में उत्तर प्रदेश कोतवाली थाना क्षेत्र से एक शोरूम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई  है। मिली जानकारी की माने तो बताया जा रहा है की आज यानि बुधवार की सुबह करीब 4 बजे शोरूम में आग लगने से वह पर 3 से 4 धमाकों से वह के इलाके में लोगो के बीच दहशत फ़ैल गई। इस घटना में 2 लोगो की मौत की भी खबर सामने आ रही है।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

आग लगने की घटना से कई लोग शोरूम में फंसे हुए थे। आग की लगतार बड़ी होती हुई लपटों को देखकर तुरंत ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही तत्काल ही दमकल विभाग लगभग आधी दर्जन से भी ज्यादा गाड़िया मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया। आग इतनी भयानक लगी थी की मौके पर ही 2 लोगो की मोत हो गई। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दमकल के 2 कर्मचारी भी भीषण रूप से घायल हो, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आग पर काबू पा लिया गया है

दमकल टीम की घंटो तक किये गए कोशिश से आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना के बाद उत्तरा प्रदेश के झांसी के एसएसपी (SSP) शिवहरी मीणा ने जानकारी देते हुए कहा, “आज सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शोरूम में आग की सूचना मिली जिसमें तत्काल पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। बिल्डिंग में 9 लोग फंसे हुए थे जिसमें से 7 लोगों को सकुशल बचा लिया गया है। 2 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फायर सर्विस का एक जवान भी घायल हुआ है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। शेष विधिक प्रकिया को पुलिस संपन्न करवा रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here