Home सुर्खियां 2 Women Died Due To Cylinder Blast in UP Agra News |...

2 Women Died Due To Cylinder Blast in UP Agra News | शादी समारोह के दौरान सिलेंडर फटने से दो महिलाओं की मृत्यु, हादसा या साजिश?

नमस्कार दोस्तों, उत्तर प्रदेश से एक दुखद खबर निकल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश के आगरा की सुंदरवन कालोनी (सिकंदरा) में गैस सिलेंडर में आग (Cylinder Blast in Uttar Pradesh Agra) लगने से दो महिलाएं जिंदा जल गई थीं, इस हादसे में हलवाई भी झुलस गया है। आपको बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम में यूपी पुलिस ने दूल्हे के पिता को गिरफ्तार कर लिया है, और  गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने शादी में खाना बनाने के लिए घरेलू लीकेज सिलेंडर जानबूझकर दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

गैस सिलेंडर का रंग लाल क्यों होता है | Why is GAS Cylinder Red ?

Two Women Died Due To Cylinder Blast in Uttar Pradesh Agra News in Hindi, UP Agra Cylinder Blast Accident News | शादी समारोह के दौरान सिलेंडर फटने से दो महिलाओं की मृत्यु, हादसा या साजिश?

2 Women Died Due To Cylinder Blast in UP Agra News

अभी जो ताजा जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक यह दर्दनाक हादसा उत्तर प्रदेश के सुंदरवन कालोनी में हुआ है, पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक मदनलाल के दो बेटों की 21 फरवरी 2023 को बारात जानी थी। रविवार को लगुन सगाई का कार्यक्रम था। पड़ोसी के घर हलवाई लगाया गया था, वहीं पर परिवार के सभी सदस्यों के लिए खाना बन रहा था। घर के बाहर कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर की पिन टूट गई, और अचानक भीषण ( Agra Cylinder Blast Accident) आग लग गई।

हादसे में किन-किन लोगों की गई जान ?

इस दर्दनाक हादसे में हलवाई के साथ खाना बनाने गईं नगला बूढ़ी निवासी शीला और बर्फीदेवी की आग में झुलसने के कारण मृत्यु हो गई, परिजनों ने बताया कि कैलाशी हलवाई को खाना बनाने का 15 हजार रुपये में ठेका दिया था। हलवाई अपने साथ दो महिलाएं या चार कर्मचारियों को लेकर काम करने पहुंचा था।

मदनलाल पर किसने आरोप लगाया?

उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार साही ने  मीडिया से बातचीत में बताया कि  नगला बूढ़ी निवासी विनोद ने मुकदमा दर्ज कराया। उसने अपनी शिकायत में लिखवाया है कि मदनलाल ने हलवाई से कहा था कि खाना बनाने के लिए सिलेंडर का इंतजाम वह करवाएंगे। खर्चा बचाने के लिए उन्होंने घरेलू गैस सिलेंडर हलवाई को दे दिया, सिलेंडर पहले से लीकेज था, जिसके कारण अचानक आग लग गई और यह खौफनाक हादसा हो गया।

परिवार वालों ने अपने बचाव में क्या कुछ कहा ?

मदनलाल पर आरोप लगने के बाद मदनलाल और उनके परिवार ने कहां है कि इस हादसे के लिए वह कैसे जिम्मेदार हो सकते हैं? गैस सिलेंडर उनके घर नहीं बनते। कानूनी कार्रवाई हम पर नहीं बल्कि गैस एजेंसी पर करनी चाहिए। वहीं पुलिस का कहना है कि खाना बनाने के लिए घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था बल्कि, कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल करना चाहिए था। गैस सिलेंडर किसने बुक कराया था। किस गैस एजेंसी ने डिलीवरी दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

Gas Cylinder Booking Number: WhatsApp से ऐसे बुक करें HP Gas सिलेंडर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here