Home सुर्खियां Two 15-year-old Girl Students Raped in Delhi’s Jagatpuri: जगतपुरी इलाके में 15...

Two 15-year-old Girl Students Raped in Delhi’s Jagatpuri: जगतपुरी इलाके में 15 वर्षीय दो छात्राओं के साथ 2 युवक 2022 से होटल में कर रहे थे दुष्कर्म

नमस्कार दोस्तों, देश की राजधानी दिल्ली में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, G20 मीटिंग राजधानी में होने जा रही है, और ऐसे में ऐसी घटनाएं सामने आना बिलकुल भी सही नहीं है। जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की दिल्ली के जगतपुरी इलाके में 2022 से लगातार दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों पीड़िता सहेलियां है। दिल्ली पुलिस ने दोनों छात्रों की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया है कि दोनों छात्रों एक दूसरे को जानती है और दोनों दोस्त है, और उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तो चलिए विस्तार में पूरा मामला जानते है।

Neighbors Killed Delhi Police Home Guard: पड़ोसियों ने तलवार से काटा दिल्ली पुलिस के होमगार्ड को, पिता-पुत्र फरार!

Two 15-year-old Girl Students Raped in Delhi's Jagatpuri News in Hindi | जगतपुरी इलाके में 15 वर्षीय दो छात्राओं के साथ 2 युवक 2022 से होटल में कर रहे थे दुष्कर्म | Delhi's Jagatpuri Rape Case

Two 15-year-old Girl Students Raped in Delhi’s Jagatpuri

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पीडित छात्रा अपने परिवार के साथ दिल्ली के जगतपुरी इलाके में रहती हैं, दोनों छात्रों की उम्र 15 वर्ष है। इस मामले का खुलासा कैसे हुआ? दोनों छात्राओं के परिजनों को पता चला कि उनकी बच्चियों काफी दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी, जिसके बाद परिजनों ने अपनी तरफ से जांच की तो पता चला की 2022 से दो लड़के दोनों को जगतपुरी के एक होटल में ले जा रहे हैं।  दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार है, जिनमें से एक की उम्र 20 वर्ष है और दूसरे की 28 वर्ष है। इसके बाद परिजनों ने यह जानकारी पुलिस को दी और फिर दोनों छात्रों की काउंसलिंग की गई जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Yogi Govt. Distribution of Tablets and Smartphones in UP: लोकसभा चुनाव से पहले, योगी सरकार 25 लाख स्मार्टफोन और 15 लाख टैबलेट का वितरण करेगी, यह है उनकी तैयारी

जगतपुरी इलाके में 15 वर्षीय दो छात्राओं के साथ 2 युवक 2022 से होटल में कर रहे थे दुष्कर्म

आपकी जानकारी के लिए बता दे की दिल्ली महिला आयोग ने दोनों घटनाओं पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।आयोग को जानकारी मिली है कि कथित रूप से दो आरोपी होटल में दो 15 वर्षीय नाबालिगों के साथ कई बार दुष्कर्म कर चुके हैं। इन दो मामलों में जगतपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहले भी इसी तरह कई मामले सामने आए हैं, जिनमें होटल में कई नाबालिगों के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस संदर्भ में आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करके रिपोर्ट की मांग की है।

Delhi’s Jagatpuri Rape Case

हालांकि अभी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जगह छापेमारी की जा रही है, फिलहाल पुलिस के हाथ खाली है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की पहचान भी उजागर नहीं की है। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here