Home सुर्खियां Tupul landslide Manipur News in Hindi | मणिपुर में भूस्खलन के अभी...

Tupul landslide Manipur News in Hindi | मणिपुर में भूस्खलन के अभी तक 25 लोगों की मौत सीएम ने बताया राज्य के इतिहास की सबसे दुखद घटना

नमस्कार दोस्तों भारत के मणिपुर राज्य से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है । मणिपुर में भूस्खलन की वजह से अभी तक 25 लोगों की मौत हो गई है। बीते शुक्रवार को 12 और  शव बरामद किए गए थे। राज्य के मुख्यमंत्री एस बीरेन सिंह ने इस भूस्खलन को राज्य के इतिहास के सबसे दुखद घटना बताई है।

Manipur Massive Landslide News in Hindi | भूस्खलन में धंसा आर्मी कैंप 55 जवान मिट्टी में दबे, पढ़े खबर!

Tupul landslide Manipur News in Hindi | Manipur CM N Biren Singh Calls Tupul landslide Worst Incident in State History | मणिपुर में भूस्खलन के अभी तक 25 लोगों की मौत सीएम ने बताया राज्य के इतिहास की सबसे दुखद घटना
Tupul landslide Manipur News

Tupul landslide Manipur News in Hindi

मणिपुर के नोनी जिले में आई भूस्खलन की वजह से शुक्रवार को 12 शव मिले। जिसकी अब तक कुल मिलाकर इस भूस्खलन में 25 लोगों की मौत हो गई । मणिपुर राज्य के मुख्यमंत्री एस बीरेन सिंह (Manipur Chief Minister N Biren Singh) ने मणिपुर में आई भूस्खलन को राज्य के इतिहास में अब तक की सबसे दुखद घटना कही है। इसके साथ ही बचाव करने में लगे लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा भी किया।

मुख्यमंत्री एस बीरेन सिंह ने कहा

राज्य के सीएम एस बीरेन सिंह (Manipur Chief Minister N Biren Singh) ने कहां की यह राज्य के इतिहास की सबसे दुखद घटना है। इसमें लगभग 55 लोग फंसे हुए हैं सभी शवों को बरामद करने में 2-3 दिन लगेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की तरफ से भी बचाओ अभियान के लिए एनडीआरएफ और सेना के जवानों को भेजा गया है। इसके साथ ही बचाव कार्य में लगे सेना को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने घटनास्थल का मुआयना भी किया।

8 जवानों का मिला शव

1 जुलाई को जारी खोज अभियान के दौरान प्रदेश की सेना के 8 जवानों और चार नागरिकों का शव मिला था। अभी तक के जांच अभियान में 15 प्रादेशिक सेना के जवानों का शव और पांच नागरिकों का शव खोज लिया गया है। इसी अभियान के दौरान प्रादेशिक सेना एनडीआरएफ और भारतीय सेना ने मिलकर 13 जवानों और पांच नागरिकों की जान भी बचाई है।

भूस्खलन में स्टेशन की इमारत को पहुंचा नुकसान

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे सीपीआरओ के अनुसार लगातार बारिश होने की वजह से भूस्खलन से जीरी बम से इंफाल तक निर्माणाधीन नई लाइन परियोजना के तुपुल  स्टेशन की इमारत को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here