Home सुर्खियां Madhya Pradesh Sagar City News | बैग गुम होने से कॉलेज की...

Madhya Pradesh Sagar City News | बैग गुम होने से कॉलेज की छत पर चढ़ी छात्रा, कड़ी मशक्कत के बाद उतारा

नमस्कार दोस्तों, मध्य प्रदेश के एक कॉलेज से बेहद अजीबोगरीब मामला सामने निकलकर आया है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की सागर शहर के डिग्री कालेज में एमए प्रथम वर्ष की एक छात्रा मंगलवार को कालेज की  सबसे ऊपरी मंजिल पर चढ़ गई। अभी जो जानकारी सामने निकल कर आई है उसके मुताबिक जो लड़की कॉलेज की छत पर चढ़ी थी उसका बैग  गुम हो गया था और वह छत की बाउंड्रीवॉल पर चढ़कर अपना बैग वापस दिलाने की मांग कर रही थी। जिसकी सूचना मध्यप्रदेश पुलिस को दी गई, पुलिस कॉलेज में पहुंची और घंटों की मेहनत के बाद लड़की को कॉलेज की छत से उतारा गया, तो चलिए जानते आखिरकार पूरा मामला क्या है?

Madhya Pradesh Sagar City News | The girl climbed on the roof of the college due to missing the bag, got down after hard work | बैग गुम होने से कॉलेज की छत पर चढ़ी छात्रा, कड़ी मशक्कत के बाद उतारा

Madhya Pradesh Sagar City News: बैग गुम होने से कॉलेज की छत पर चढ़ी छात्रा

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सरिता दांगी नामक छात्रा डिग्री कालेज में एमए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है। 28 जून 2022 यानी मंगलवार के दिन वह कालेज में परीक्षा देने आई तो परीक्षा हाल के बाहर से उसका बैग कोई उठा ले गया। लड़की ने बताया कि उसके बैग में मोबाइल फोन और उसकी अन्य चीजें थी। लड़की ने पहले कॉलेज परिसर में खूब ढूंढने का प्रयास किया, कर्मचारियों और अध्यापकों से इसकी शिकायत की। लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो वह कालेज की छत पर पहुंची और बाउंड्रीवाल पर चढ़ गई।

कड़ी मशक्कत के बाद उतारा

जैसे ही कॉलेज वालों को यह सूचना मिली उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की से बात की और लड़की को विश्वास दिलाया कि वह उसका बैग अवश्य ढूंढ कर देंगे। करीब डेढ़ घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा, कड़ी मशक्कत के बाद लड़की ने पुलिस वालों की बात मानी है और वह बिल्डिंग से नीचे उतर गई।

सही या गलत ?

कॉलेज के इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे कई अलग-अलग टाइटल के साथ शेयर किया जा रहा है, जिसमे से कुछ झूठ भी है। लेकिन अब आपको इस खबर की सच्चाई के बारे में पता चल चूका है। आपको क्या लगता है लड़की का इस तरीके से व्यवहार करना सही था या फिर गलत? अपनी राय कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं। देश दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here