Home सुर्खियां 6 Year Old Girl Rape In Azamgarh Accused Arrest News in Hindi...

6 Year Old Girl Rape In Azamgarh Accused Arrest News in Hindi – घर में घुसकर छह वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म

नमस्कार दोस्तों, देश में बच्चियां, लड़कियां, महिलाएं, बुजुर्ग महिलाएं कोई भी सुरक्षित नहीं है, आए दिन हमें देश के किसी न किसी कोने से रेप जैसी वारदातें सुनने को मिलती रहती है, अगर आज एक और ऐसी शर्मनाक खबर आजमगढ़ से निकल कर सामने आई है, जी हां, दोस्तों आपको बता दे की पवई थाना के एक गांव में घर में घुसकर छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला  सामने आया है। पीड़िता बच्ची की माँ ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है, और वही पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। पीड़िता बच्ची को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल में भेज दिया गया है, जानते है की पूरा मामला क्या है ?

Six Year Old Girl Rape In Azamgarh Accused Arrest News in Hindi | घर में घुसकर छह वर्ष की मासूम बच्ची के साथ गांव के एक युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया ग्रिफतार

Six Year Old Girl Rape In Azamgarh Accused Arrest News in Hindi

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला रविवार की शाम शौच के लिए गांव की सिवान में गयी थी, लेकिन वह कुछ देर के लिए अपनी 6 साल की बच्ची को घर पर अकेली छोड़ गई। घर में बच्ची को अकेली देख गांव का एक युवक घर में घुस गया और घर का दरवाजा बंद कर 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

जब पीड़िता बच्ची की मां शौच कर के घर वापस लौटी, तो माँ ने पाया की घर में से बच्ची की जोर जोर से चिल्लाने की आवाज आ रही है, जिसके बाद माँ ने जोरो शोरों से दरवाजे पीटना शुरू कर दिया, और शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोग घर के बाहर इकट्ठा हुए, आरोपी दरवाजा खोलकर पीड़िता की मां को धक्का देकर फरार हो गया।

जब मां ने अपनी बच्ची को पहली नजर देखा, तो वह अर्घ्यनग्न अवस्था में पड़ी थी। स्थानीय लोगों की सहायता से बच्ची को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, साथ ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष पवई बृजेश सिंह के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को राइसमिल गोदाम के पीछे से गिरफ्तार कर लिया गया। शर्मनाक घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस खबर पर आपकी क्या राय है कमेंट करके जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here