Home सुर्खियां Rohtak Murder case Update in Hindi – आरोपी सुखवेंद्र को दिल्ली और...

Rohtak Murder case Update in Hindi – आरोपी सुखवेंद्र को दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन की सहायता से किया गिरफ्तार

हेलो दोस्तों नमस्कार, आज हम बात करने वाले हैं Rohtak Murder Case के बारे में, हरियाणा के रोहतक में पांच लोगों की हत्या का आरोपित सुखवेंद्र को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गए हैं, आपको बता दें कि दिल्ली के समयपुर बादली से इस आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस ने इस आरोपी को पकड़ने के लिए एक जॉइंट ऑपरेशन किया था, इस ज्वाइंट ऑपरेशन की सफलता के चलते सुखवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। अगर आपको नहीं मालूम तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोहतक के एक कुश्ती अखाड़े में शुक्रवार की शाम को अचानक फायरिंग हुई, जिसके बाद अखाड़े में अफरा तफरी मच गई। इस फायरिंग के दौरान 5 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, साथ ही साथ कई अन्य लोग इस फायरिंग में घायल हो गए थे।

Rohtak Murder Case All Update & News in Hindi - Accused Sukhvendra Arrested by Delhi and Haryana police with the help of joint operation | कैसे की हत्या | क्यों की थी हत्या

अखाड़े में हुई फायरिंग में तीन कुश्ती कोच और एक महिला पहलवान शामिल थे, जिन्हो की गोली लगने से मृत्यु हो गई। पुलिस के मुताबिक इस पूरी घटना के पीछे पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है। इस फायरिंग में मारी गई महिला पहलवान  उत्तर प्रदेश के मथुरा की रहने वाली है। अखाड़े में फायरिंग कुश्‍ती कोच सुखवेंद्र मोर ने अपने कुछ साथियों के साथ की थी, बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले कोच मनोज मलिक  उसकी कहां सुनी हो गई थी।

कैसे की हत्या

बता दें कि हरियाणा के सोनीपत में मनोज मलिक जाट कॉलेज में अखाड़े के हेड कोच थे। उनके साथ उनके बीवी बच्चे भी रहा करते थे, वहीं सुखवेंद्र अखाड़े में ऊपरी के फ्लोर रहता था। सुखवेंद्र ने रात तकरीबन 9:00 बजे मनोज और उसके परिवार को बुलाया और अचानक गोलीबारी करना शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोग भी दशक में आ गए, और हड़कंप मच गया। सुखविंदर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश में था, लेकिन कुछ लोगों ने उसको पकड़ने की कोशिश की, जिसके चलते उसने उन लोगों पर भी गोलीबारी करना शुरू कर दी और इसी के चलते हैं वह भागने में सफल रहा।

Rohtak Murder case Update in Hindi - आरोपी सुखवेंद्र को दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन की सहायता से किया गिरफ्तार

क्यों की थी हत्या

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक अखाड़े को चलाने के लिए एक साल की ही अनुमति मिलती है।मनोज मलिक हेड कोच के पद पर थे, और इससे पहले सुखवेंद्र मोर यहां हेड कोच हुआ करता था। इसी के चलते दोनों के बीच में रंजिश रहती थी, अखाड़े के पहलवानों ने बताया कि कुछ दिनों पहले दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी, लेकिन उस समय पूरा मामला शांत हो गया था, और अब अचानक उसने यह कदम उठा लिया और इस अपराध को अंजाम दिया। Sukhvinder Rohtak Murder Case से जुड़ी अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here