Home सुर्खियां पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के जैविक बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत की खबर है| शेखर का शव आज मंगलवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में लाया गया| साउथ दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने इसकी जानकारी दी है| इस खबर से जुड़ी अन्य अपडेट के लिए कुछ समय का इंतजार करें| रोहित की मौत की वजह अभी साफ नहीं है|

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की रहस्यमय हालत में मौत

बता दें की रोहित शेखर दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में रहते थे| रोहित तिवारी की वह शख्स है जिसने एनडी तिवारी के बेटे होने की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी| पूर्व मुख्यमंत्री ने रोहित को अपना बेटा मानने से मना कर दिया था लेकिन कानूनी लड़ाई के बाद यह साबित हो रोहित ही एनडी तिवारी के बेटे है| डीएनए की जाँच रिपोर्ट में यह साबित हो गया था की रोहित ही एनडी तिवारी का बेटा है| इस जाँच के बाद एनडी तिवारी ने रोहित को अपना बेटा स्वीकार कर लिया था|

उन्हें उनकी माँ उज्जवला तिवारी और पत्नी साउथ दिल्ली के साकेत में स्तिथ मैक्स हॉस्पिटल में दाखिल करवाया था| पिछले साल 18 अक्टूबर को एनडी तिवारी का निधन हो गया था| उनका निधन उनके जन्मदिन के दिन ही हुआ था| रोहित की शादी पिछले साल 11 मई को हुई थी और वे सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस भी कर रहे थे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here