Home सुर्खियां रोहित शर्मा ने जड़ा वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक, भावुक हुई...

रोहित शर्मा ने जड़ा वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक, भावुक हुई उनकी पत्नी|

मोहाली में चल रहे दूसरे अंतराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा ने अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया है| बतौर कप्तान रोहित शर्मा का ये पहला दोहरा शतक है| रोहित शर्मा, शिखर धवन और श्रेस अय्यर की बड़ी पारी की बदौलत भारत ने पहले खेलते हुए श्रीलंका को 393 रनो का बड़ा लक्ष्य दिया| जब रोहित शर्मा खेल रहे थे तब उन्ही पत्नी भी मैदान पर थी| जो रोहित के दोहरे शतक को देख कर काफी भावुक हो गई|

रोहित शर्मा ने जड़ा वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक, भावुक हुई उनकी पत्नी|

बता दें की आज रोहित शर्मा की शादी की सालगिराह भी है और इसी बीच रोहित का दोहरा शतक लगाना, अपने ही अंदाज में शादी की सालगिराह को सेलिब्रेट किया| जब उन्होंने शतक लगाया तो अपनी पत्नी को फ्लाइंग किस किया और जब उन्होंने दोहरा शतक लगाया तो तो भी उन्होंने फ्लाइंग किश कर अपने इस दोहरे शतक को अपनी पत्नी को गिफ्ट किया|

बता दें की जब रोहित शर्मा दोहरे शतक के करीब थे तब उन्ही पत्नी काफी चिंतित हो गई और दोनों हाथो की उंगलियों से क्रॉस बनाया हुआ था| जैसे ही रोहित शर्मा ने अपने करियर का तीसरा शतक लगा तो उनकी पत्नी भावुक हो गई और उनकी आँखों से आँसू आ गए|

 

रोहित शर्मा के डबल हंड्रेड से भारत एक मजबूत इस्थिति में पहुँच गया और श्रीलंका और बहुत बड़ा लक्ष्य थमा दिया| रोहित शर्मा का ये श्रींलंका के खिलाफ दूसरा दोहरा शतक है इससे पहले उन्होंने साल 2014 में कोलकाता में दोहरा शतक लगाया था, जिसमे उन्होंने अपने करियर का सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था|

रोहित शर्मा की तूफानी पारी में उड़ा श्रीलंका| रोहित शर्मा ने श्रीलंका के हर एक गेंदबाज के खिलाफ बनाए रन| जब जब रोहित का बाला बोलता है तो गेंदबाजी करने वाली टीम हो हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here