Home सुर्खियां Realme Smart TV तीन स्क्रीन साइज में होंगे भारत में लॉंच, क्या...

Realme Smart TV तीन स्क्रीन साइज में होंगे भारत में लॉंच, क्या होगी कीमत टीवी की

Realme TV coming soon to India: जिस प्रकार भारत में स्मार्टफोन की मार्किट ने भारत एक अलग जगह बनाई है, उसी प्रकार अब स्मार्ट टीवी की मार्किट में अलग जगह बन रही है और पहले के मुकाबले अब भारत में स्मार्ट टीवी को बहुत अधिक पसंद किया जाने लगा है। यही कारण है भारत में अब सभी बड़ी कम्पनियाँ अपने स्मार्ट टीवी को लॉन्च करने लगी है। 2019 यानि पिछले साल भारत में Nokia, Motorola और Oneplus अपने Smart TV को लांच किया था। Xiaomi और Micromax पहले हो भारतीय बाजार में अपने स्मार्ट टीवी की बिक्री करना शुरू कर दी थी। लेकिन अब Realme भी भारत में अपने स्मार्ट टीवी को लॉन्च करने वाली है। जल्दी आपको भारतीय बाजार में रियल मी के स्मार्ट टीवी देखने को मिल जाएंगे, इसके अलावा सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ओप्पो कंपनी भी भारतीय बाजार में आने वाले समय में अपने स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर सकती है।

Realme Smart TV Review in Hindi Screen Size Launch Date Specifications Features and Price in India More Details भारत में कब होगा यह स्मार्ट टीवी लांच ? पढ़े लेख
Realme TV coming soon to India

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रियल मी के स्मार्ट टीवी को हाल ही में ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन साइट लिस्ट किया गया है। जज्बात की ओर इशारा करता है की कंपनी जल्दी इस टीवी को मार्केट में लॉन्च करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कंपनी अपने स्मार्टफोन सीरीज Narzo 10 और 10A के साथ स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोरोनावायरस के चलते भारत में फोनो को लांच नहीं किया जा सका। उम्मीदें जताई जा रही है कि मई की शुरुआत में कंपनी फोन और टीवी को एक साथ लांच कर सकती हैं, लेकिन अभी कंपनी की ओर से किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Realme Narzo 10 & Narzo 10A Specification Price इस कीमत पर भारत में बिकेगा

ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह स्मार्ट टीवी दो साइज में देखने को मिलने वाला है, 32 इंच और 43 इंच, इसके अलावा कंपनी 55 इंच वाली स्क्रीन का एंड्राइड टीवी प्रीमियम रेंज में लॉन्च कर सकती है। 32 इंच और 43 इंच दोनों स्मार्ट टीवी में ब्लूटूथ सपोर्ट दिया गया है। जो की इसके  रिमोट कंट्रोल के लिए दिया सकता है। 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी में अमेजॉन प्राइम, नेटफ्लिक्स जैसी मनोरंजन की सुविधा दी जा सकती है। अगर आप भी स्मार्ट टीवी लेने की सोच रहे हैं तो आप इन दोनों स्मार्ट टीवी मार्केट में आने का इंतजार कर सकते हैं। टेक्नोलॉजी से जुड़ी लेटेस्ट खबर जाने के लिए हमारे साथ बने रहे

OnePlus 8 Pro vs OnePlus 8 प्राइस इन इंडिया और फीचर्स के बारे में जाने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here