Home सुर्खियां Rapid Rail Station Slab Fell Eight Laborers Buried: मेरठ में रैपिड रेल...

Rapid Rail Station Slab Fell Eight Laborers Buried: मेरठ में रैपिड रेल स्टेशन का स्लैब गिरा, आठ मजदूर दबे, दो की स्थिति नाजुक!

नमस्कार दोस्तों, उत्तर प्रदेश के मेरठ से हादसे की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल निर्माण कार्य के दौरान शताब्दीनगर स्टेशन के निर्माण कार्यों के दौरान  तकरीबन 3:00 बजे एक स्लैब भरभरा कर गिर गया। अभी जो जानकारी निकाल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक इस हादसे में 8 मजदूर मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए हैं। आननफानन में सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही एनसीआरटीसी ने इस हादसे पर जांच के आदेश जारी कर दिया है।

Stunt on Bike and Pistol in Hand Patna Girl Video Viral: हाथ में पिस्टल और बाइक पर जानलेवा स्टंट, पटना की इस लड़की का VIDEO वायरल

Rapid Rail Station Slab Fell Eight Laborers Buried in Meerut Accident News in Hindi | मेरठ में रैपिड रेल स्टेशन का स्लैब गिरा, आठ मजदूर दबे, दो की स्थिति नाजुक! | Big accident Meerut

Rapid Rail Station Slab Fell Eight Laborers Buried in Meerut Accident News

एनसीआरटीसी के मुताबिक शताब्दीनगर स्टेशन के निर्माण कार्यो के अंतर्गत कंपनी एलएंडटी की ओर से स्लैब डालने का कार्य रात 12 बजे से तड़के तीन बजे तक कराया जा रहा था। इसी दौरान सुबह के 3:00 बजे टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर नीचे आ गिरा और यह हादसा हो गया। जिसके मलबे के नीचे 8 मजदूर दब गए, इनमें से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि सभी घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

मेरठ में रैपिड रेल स्टेशन का स्लैब गिरा, आठ मजदूर दबे, दो की स्थिति नाजुक!

इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया,  यह टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर सेफ्टी बैरीकेडेड एरिया के अंदर गिरा। इस कारण सेफ्टी बैरीकेडेड एरिया के बाहर किसी को चोट नहीं आई।गिरे हुए टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर और मैटिरियल को हटाने का कार्य  शुरू कर दिया गया है। दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली जाने का दोनों मार्ग खुला हुआ है और सामान्य यातायात चल रहा है। इस घटना की जांच के लिए तीन अधिकारियों की समिति बनाई गयी है।अभी तक ऐसी खबर निकलकर सामने नहीं आई है कि इस हादसे में किसी की जान गई हो। देश और दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

वर्ल्ड इमोजी डे 17th July 2023 GIF’s, World Emoji Day Smileys Indians Use

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here