Home सुर्खियां Rajasthan Alwar All 3 Demolished Temples Update | जिला प्रशासन का बड़ा...

Rajasthan Alwar All 3 Demolished Temples Update | जिला प्रशासन का बड़ा फैसला, दोबारा बनाए जाएंगे अलवर में तोड़े गए तीनों मंदिर?

नमस्कार दोस्तों, राजस्थान से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, राजस्थान के अलवर में तोड़े गए तीनों मंदिरों का निर्माण (Temple Demolished) फिर से किया जाएगा। जिला प्रशासन ने शनिवार को घोषणा की कि राजगढ़ में अतिक्रमण विरोधी अभियान में ध्वस्त किए गए तीनों मंदिरों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। आपकी जानकारी के बता दें कि बीते रविवार को राजस्थान के अलवर में 300 वर्ष पुराने हिंदू मंदिर को बुलडोजर द्वारा तोड़ दिया गया, इसी के साथ कई दुकानों को भी तोड़ दिया गया। इस पूरी कार्रवाई पर अधिकारियों ने बताया कि राजगढ़ में सड़क को चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया था, इस कार्रवाई के बाद इस फैसले की काफी आलोचना की जा रही है।

Rajasthan Alwar All 3 Demolished Temples Update | Rajasthan alwar all three demolished temples to be rebuilt says to district administration | जिला प्रशासन का बड़ा फैसला, दोबारा बनाए जाएंगे अलवर में तोड़े गए तीनों मंदिर?

Rajasthan Alwar All 3 Demolished Temples Update

राजस्थान में स्थित 300 साल पुरानी मंदिर को तोड़े जाने पर बीजेपी और सत्तारूढ़ कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। दोनों राजनीतिक दलों के बीच में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीतिक शुरू हो चुकी है। राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस कार्रवाई पर कांग्रेस का हाथ बताया तो वहीं राज्य कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली नगर पालिका का फैसला था। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई के लिए लोगों को पहले ही सूचित कर दिया गया था, साथ ही उन्होंने कहा की हमें स्थानीय लोगों से किसी भी तरह की आलोचना के संबंध में कोई आवेदन नहीं मिला।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

राजस्थान के 300 साल पुराने मंदिर को तोड़े जाने पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, इस कार्रवाई पर हिंदू संगठन में आक्रोश में दिखाई दे रहे हैं।  सीकर से सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती दूसरे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ अलवर के राजगढ़ पहुंचे, वहीं शुक्रवार को शिव मंदिर तोड़े जाने के बाद  भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भी अलवर दौरा पर पहुंचा था। इसके बाद कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया गया। इस पूरे विवाद पर आपकी क्या राय है अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं। देश दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here