Home सुर्खियां Rahul Gandhi Party Video in Nepal | नेपाल के नाइट क्लब में...

Rahul Gandhi Party Video in Nepal | नेपाल के नाइट क्लब में पार्टी करते दिखे राहुल गांधी, लोगो ने की आलोचना !

नमस्कार दोस्तों, कांग्रेस पार्टी के खेमे से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जिसने विपक्षी पार्टियों को बोलने का मौका दे दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी इन दिनों नेपाल में हैं।इसी बिच राहुल गांधी की एक वीडियो सोहेल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी काठमांडु के नाइटक्लब में पार्टी कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी पर  हमलावर हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘ये राहुल गांधी की निजी जिंदगी का मामला नहीं है।’ उन्होंने पूछा, राहुल गांधी किसके साथ है? क्या चाइना के एजेंटों के साथ हैं? ऐसे ही कई सवाल अब राहुल गांधी पर विपक्षी पार्टियों द्वारा उठाया जा रहे है।

Rajasthan Jodhpur Violence | पथराव के बाद बढ़ा बवाल, BJP विधायक के घर के बाहर बाइक को आग लगा दी

Rahul Gandhi partying With Chinese Ambassador Hou Yanqi at a bar in Nepal Went Video Viral on Social Media | Rahul Gandhi Party Video in Nepal | नेपाल के नाइट क्लब में पार्टी करते दिखे राहुल गांधी,

Rahul Gandhi Party Video in Nepal

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा ‘राहुल गांधी क्या कर रहे हैं, यह उनका निजी मामला है। लेकिन जब राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान जल रहा है। इस पर चिंता व्यक्त करने के बजाय राहुल गांधी नेपाल में नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। जबकि उन्हें भारत के लोगों के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए होना चाहिए।’ भारतीय जनता पार्टी के नेता आगे कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी खत्म हो गई है, लेकिन राहुल गाांधी की पार्टी यूं ही चलेगी, वह राजनीति को गंभीरता से नहीं लेते। इन बुरी परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी कौन की आवश्यकता है, लेकिन इसके बावजूद में है नेपाल में पार्टी कर रहे हैं।

नेपाल के नाइट क्लब में पार्टी करते दिखे राहुल गांधी, लोगो ने की आलोचना !

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘रेगुलर पार्टियां, छुट्टियां, हॉलिडे, प्लेजर ट्रिप, निजी विदेश यात्राएं आदि अब राष्ट्र के लिए कोई नई बात नहीं हैं। एक निजी नागरिक के रूप में कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन जब एक सांसद, एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल का स्थायी मालिक जो दूसरों को उपदेश देता रहता है …..।’

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया इंचार्ज अमित मालवीय ने ट्वीट में लिखा ‘जब मुंबई पर हमला हुआ था, तब भी राहुल गांधी नाइटक्लब में थे। अब जब उनकी पार्टी संकट में है, तब भी वे नाइटक्लब में हैं। उनमें निरंतरता है।” अब एक बाद एक लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, इसका मुख्य कारण यह है कि राजस्थान में स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है कल रात से ही जोधपुर राज्य में दंगे हो रहे है। राहुल गांधी के नेपाल में पार्टी करने की वीडियो पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके जरूर बताएं। देश दुनिया की ताजा खबर पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here