Home सुर्खियां PMLA कोर्ट ने विजय माल्या को भगोड़ा घोषित किया

PMLA कोर्ट ने विजय माल्या को भगोड़ा घोषित किया

PMLA कोर्ट ने विजय माल्या को भगोड़ा घोषित किया: भारतीय बैंको से लोन लेकर उसे वापस नहीं करने के मामले में शराब कारोबारी विजय माल्या को PMLA कोर्ट ने भगोड़ा करार घोषित कर दिया है| बता दें की प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत ने विजय माल्या को आर्थिक अपराधी घोषित करने के लिए याचिका दी थी| इस याचिका पर आज अदालत ने फैसला सुनाते हुए विजय माल्या को भगोड़ा घोषित कर दिया है| विजय माल्या नए कानून से भगोड़ा घोषित होने वाला पहला व्यक्ति है| माल्या ने उसके खिलाफ दायर की गई याचिका पर रोक लगाने की गुहार भी लगाई थी|

PMLA कोर्ट ने विजय माल्या को भगोड़ा घोषित किया

विजय माल्या ने इस केस में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी| माल्या ने अपनी संपत्ति जब्त करने वाले फैसले पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी| ईडी ने अपनी याचिका में विजय माल्या को भगोड़ा घोषित करने की मांग भी की थी|

विजय माल्या को आर्थिक रूप से भगोड़ा घोषित किये जाने के बाद उसकी सम्पति तुरंत प्रभाव से जब्त की जा सकती है| आर्थिक भगोड़ा की सूची में वो भी आता है जिसके विरुद्ध सूचीबद्ध अपराधों के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया होता है| नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर इसके तहत कार्यवाई की जा सकती है| विजय माल्या के द्वारा भारतीय बैंको से कर्ज लेकर वापस नहीं चुकाने के मामले में यह कार्यवाई की जा जा रही है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here