Home सुर्खियां Chandigarh Airport Will Be Named Shaheed Bhagat Singh | PM मोदी का...

Chandigarh Airport Will Be Named Shaheed Bhagat Singh | PM मोदी का ऐलान- भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम!

नमस्कार दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आज से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जायेगा। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ऐलान किया कि भगत सिंह की जयंती के ठीक पहले एयरपोर्ट का नाम बदल दिया गया है, अगर आपको नहीं मालूम आपकी जानकारी के लिए बता दे की 28 सितंबर 2022 को शहीद भगत सिंह की जयंती है। जैसा की आप सभी को मालूम है इस वर्ष पंजाब की राजनीति में भगत सिंह काफी चर्चा में बने हुए हैं, वही दूसरी आम आदमी पार्टी खुद को भगत सिंह के सिद्धांतों पर चलने वाली बताती रही है।

Bhagat Singh, Rajguru, Sukhdev Quote Shayari Status in Hindi | शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव शायरी स्टेटस अनमोल विचार !

PM Modi's announcement - Chandigarh Airport Will Be Named Shaheed Bhagat Singh | PM मोदी का ऐलान- भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम, 28 September Shaheed Bhagat Singh Jayanti

PM मोदी का ऐलान- भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की कार्यक्रम के दौरान कहा की आज से तीन दिन बाद, यानी 28 सितम्बर को अमृत महोत्सव का एक विशेष दिन आ रहा है। इस दिन हम भारत माँ के वीर सपूत भगत सिंह जी की जयंती मनाएंगे। भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है।’

Chandigarh Airport Will Be Named Shaheed Bhagat Singh

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब भगत सिंह को राजनीतिक से जोड़ा गया हो, हर एक राजनीतिक पार्टी ने भगत सिंह को राजनीति के लिए इस्तेमाल किया है, जिसमे आम आदमी पार्टी का नाम सबसे आगे आता है। पंजाब इलेक्शन के दौरान आम आदमी पार्टी यानी अरविंद केजरीवाल के सरकार खुद को भगत सिंह और बीआर आंबेडकर के सिद्धांतों का पालन करने वाला बताती रही।

Facts About Bhagat Singh in Hindi | शहीद भगत सिंह से जुड़े कुछ रोचक तथ्य हिंदी में ! जो आप नहीं जानते !

28 September Shaheed Bhagat Singh Jayanti

शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी का जन्म 28 सितंबर 1907 को पाकिस्तान के लायलपुर जिले में बंगा में हुआ था, 23 मार्च 1931 को अंग्रेजी शासकों ने भारत सिंह और उनके अन्य साथी सुखदेव और राजगुरु को फांसी की सजा दी थी। बता दे की हर वर्ष 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है, तो वही 28 सितंबर को हर वर्ष भगत सिंह जयंती (Bhagat Singh Jayanti) मनाई जाती है। इस वर्ष भी जयंती मनाई जा रही है और सभी राजनीति पार्टियां भगत सिंह को याद करने के लिए कुछ न कुछ कार्यक्रम कर रही है। देख न्यूज़ की टीम की ओर से देश के सभी वासियों को भगत सिंह जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

अमर शहीद भगत सिंह पर हिन्दी निबंध | Hindi Essay on Bhagat Singh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here