Home सुर्खियां पटियाला कोर्ट ने गायक दलेर मेहंदी को मानव तस्करी केस में 2...

पटियाला कोर्ट ने गायक दलेर मेहंदी को मानव तस्करी केस में 2 साल की सजा सुनाई|

गायक दलेर मेहँदी को पंजाब की पटियाला हॉउस कोर्ट ने मानव तस्करी केस दोषी मानते हुए 2 साल की सजा सुनाई है| बता दें की दलेर मेहंदी पर गलत तरीके से विदेश भेजने का भी आरोप है| अदालत ने सभी आरोपों को सही ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई है| बता दें की दलेर इस मामले में साल 2003 से फंसे हुए थे|

पटियाला हाउस कोर्ट ने गायक दलेर मेहँदी को मानव तस्करी केस में 2 साल की सजा सुनाई|

15 साल बाद कोर्ट ने केस में फैसला सुनाया है| इस समय दलेर मेहंदी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है| आपको यह भी बता दें की दलेर मेहंदी बॉलीवुड के जाने-माने गायक है और उनके गाए हुए गानो पर आज भी लोग थिरकते है| एक दौर था जब दलेर ने अपने गानो के दम पर काफी लोकप्रियता बटोरी थी| दलेर के गाने एक वक्त पंजाब के युवा हो या फिर दिल्ली के छोरे सभी के बीच काफी फेमस थे| उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट भी किया था जिसमे उन्होंने लिखा खुद को खुश रखने के लिए टाइम निकालिए।

 

ये भी पढ़े-पूर्व डीजीपी का शर्मनाक बयान बोले- निर्भया की मां का फिजिक देख कर अंदाजा लगा सकता हूं कि बेटी कितनी सुंदर रही होगी|

मीडिया की खबरों के अनुसार दलेर लोगों को अपना क्रू मेंबर बता कर विदेश ले जाते थे| इसके लिए वे लोगों से मोटी रकम भी वसूलते थे| खबर के अनुसार साल 1998- 99 के दौरान दलेर मेहंदी और इनके भाई शमशेर सिंह ने अवैध तरीके से 10 लोगों को विदेश भेजा था| साल 2003 में बख्शीश सिंह नाम के व्यक्ति ने दलेर मेहंदी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था| इस केस में सुनवाई काफी धीरे रही और शिकायत करता ने यह आरोप भी लगाया था की पुलिस इस केस को सीरियस नहीं ले रही है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here