Home सुर्खियां Pakistan Bomb Blast in Balochistan News in Hindi – पाकिस्तान बलूचिस्तान में...

Pakistan Bomb Blast in Balochistan News in Hindi – पाकिस्तान बलूचिस्तान में बम धमाके, दो की मौत, 28 घायल

हेलो दोस्तों नमस्कार, भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan) के क्वेटा एवं सिबी शहरों शनिवार को दो बम धमाके हुए। इस बम धमाके में तकरीबन 2 लोगों की जान अब तक जा चुकी है, उसके अलावा 28 लोग बम धमाके में घायल हुए हैं। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पहला विस्फोट शुक्रवार को सिबी में हुआ था, जिसमें कम से कम 24 लोग घायल हो गए थे, इस बम धमाके के कुछ ही घंटों बाद क्वेटा में दूसरा धमाका हुआ। इसमें स्पष्ट रूप से कश्मीर दिवस रैली को निशाना बनाया गया था। जो बम धमाका क्वेटा में हुआ है, उसने अब तक 2 लोगों की जान जा चुकी है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Pakistan: Bomb Blast In Balochistan, Two Killed, 28 Injured News in Hindi | पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan) के क्वेटा एवं सिबी शहरों शनिवार को दो बम धमाके हुए

वहां की पुलिस के अनुसार इस बम धमाके में 2 लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें क्वेटा सिविल अस्पताल  ले जाया गया है।  क्वेटा के उपायुक्त औरंगजेब बादिनी और एक सेवानिवृत्त मेजर ने शुरुआती जांच  में पाया की इस बम धमाके को खासतौर पर कश्मीर एकजुटता दिवस रैली को ध्यान में रखते हुए किया गया है। यह रैली इस इलाके से गुजर रही थी, इसमें काफी लोग मौजूद थे। अभी तक इन हमले की किसी भी ग्रुप ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 6 फरवरी यानी शनिवार को पाक ने जन रैलियां आयोजित कर शुक्रवार को कश्मीर एकजुटता दिवस मनाया था, भारत पाकिस्तान को स्पष्ट तौर पर कह चुका है कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों में बोलने की कोई आवश्यकता नहीं है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और बने रहेंगे। देश और दुनिया से जुड़ी लेटेस्ट खबरें जानने के लिए हमारे साथ बने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here