Home सुर्खियां ट्रांसजेंडर होने का कर रहा था दावा, फिर बुजुर्ग महिला की बहू...

ट्रांसजेंडर होने का कर रहा था दावा, फिर बुजुर्ग महिला की बहू के साथ मिलकर की हत्या

ट्रांसजेंडर होने का कर रहा था दावा, फिर बुजुर्ग महिला की बहू के साथ मिलकर की हत्या- देशभर के अलग-अलग हिस्सों में आए दिन हत्या और चोरी की खबरें आती ही रहती है, अब ताजा घटना राजस्थान से सामने आई है| यह पर एक ट्रांसजेंडर पर एक 62 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या करने का आरोप लगा है| राजस्थान पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला की हत्या में उसकी बहु प्रियंका नेगी का भी हाथ था| खबरों की माने तो बुजुर्ग महिला की हत्या उसकी बहु और ट्रांसजेंडर व्यक्ति ने मिलकर अंजाम दी है| बुजुर्ग महिला की हत्या लूटपाट के मकसद से की गई है| यह वारदात राजस्थान की राजधानी और गुलाबी नगरी जयपुर की है| मृत महिला की पहचान बीना शर्मा के रूप में हुई है|

old lady killed in delhi

राजस्थान पुलिस के अनुसार घुसपैठिया पहले मुख्य दरवाजे से घर में दाखिल, बीना को लूटने के मकसद से, उसने आभूषण और 5 लाख रुपए लूटी| इस बीच पुलिस को जानकारी मिली की प्रियंका एक किरायदार सुनीता के साथ 1 साल पहले ही गहने लेकर फरार हो गई थी, जो एक ट्रांसजेंडर बताया जा रहा है| हालांकि प्रियंका के पति ने उसे वापस घर आने के लिए मना लिया और सुनीता को घर खाली करने के लिए कहा गया|

प्रियंका की पुरानी वारदात को ध्यान में रखते हुए उसकी सास बीना अपने गहने अपनी बेटी के पास रखती थी लेकिन शादी के समारोह में शामिल होने के लिए बीना ने अपने गहने बेटी से वापस मांगे| वापस गहने घर में आने के बाद प्रियंका ने सुनीता के साथ मिलकर गहने चुराने की साजिश रची| प्रियंका और सुनीता ने मिलकर गहने और बीना की हत्या कर दी| प्रियंका की मदद से ही सुनीता मुख्य दरवाजे से घर में दाखिल हुई और इस घटना को अंजाम दिया| उन्होंने बीना को 2 तकियों की मदद से गला घोंट कर मार दिया| हत्या करने के बाद दोनों गहने और नकदी लेकर फरार हो गए|

पुलिस को इस घटने में घर के किसी सदस्य का शामिल होने का शक था| उन्होंने आभूषण के कुछ टूटे हुए टुकड़े भी लिए जो प्रियंका ने हत्या के समय पहने थे। इसके चलते उससे पूछताछ और बाद में गिरफ्तारी हुई। हालांकि पुलिस ने पहले सुनीता को ट्रांसजेंड होने का दावा किया था लेकिन मेडिकल जांच के बाद जब सचाई सामने आई तो पता चला कि वह एक आदमी है जिसका नाम सुरजीत कुमार है।

राजस्थान पुलिस अब इस मामले में जाँच कर रही है| पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| अक्सर कई वारदातों में देखा गया है की घर के सदस्य ही घर में चोरी और हत्या की घटना को अंजाम देते है| इस घटना में भी कुछ ऐसा ही हुआ चंद पैसों के लालच में प्रियंका ने अपने अपनी माँ समान सास की हत्या कर दी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here