Home सुर्खियां ओडिशा: 14 जिलों में आंधी आकाशीय बिजली और तूफान का अलर्ट जारी

ओडिशा: 14 जिलों में आंधी आकाशीय बिजली और तूफान का अलर्ट जारी

ओडिशा: 14 जिलों में आंधी आकाशीय बिजली और तूफान का अलर्ट जारी– भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के भुवनेश्वर केंद्र ने आज ओडिशा के 14 जिलों के लिए बदल गरजने और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है| मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों के काफी होने की अधिक संभावना है| पूर्वानुमान के अनुसार, नबरंगपुर, कोरापुट, अंगुल, मयूरभंज, क्योंझर, सुंदरगढ़ और कालाहांडी जिलों में आज दोपहर एक से दो बजे के बीच एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम और तेज बारिश होने की संभावना है।

odisha weather thunderstorm lightning alert

इसी तरह तेज हवा के साथ-साथ नुआपाड़ा, बोलांगीर, कंधमाल, गजपति, नयागढ़, गंजम और रायगडा जिलों में एक या दो स्थानों के लिए 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के साथ-साथ गरज के साथ चेतावनी भी जारी की गई है: 6: 30 बजे और 8:30 बजे के बीच के लिए। गौरतलब है कि ओडिशा हाल ही में फोनी चक्रवात की मार झेली है| यहां तीन मई को आए चक्रवाती तूफान फानी के कारण राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 64 तक पहुँच गई है|

विशेष राहत आयुक्त कार्यालय से जारी एक साइक्लोन सिचुएशन रिपोर्ट में कहा गया है कि बुरी तरह प्रभावित पुरी जिले में 39 मौतें हुई हैं, जबकि 9 मौतें खुर्धा और 6 कटक में हुई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 4 लोगों की मौत मयूरभंज जिले में और तीन-तीन मौतें जाजपुर और केंद्रापाड़ा में हुई हैं।

चक्रवाती तूफान फैनी की वजह से ओडिशा के 14 जिलों में कुल 1.64 करोड़ लोग प्रभावित हुए थे| इस बीच, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को घोषणा की कि जिन परिवारों के मकान तूफान के कारण पूरी तरह या पर्याप्त रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनके लिए स्थायी मकानों की मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मकानों के नुकसान के आकलन का काम 15 मई से शुरू होगा और एक सप्ताह के अंदर पूरा हो जाएगा।

ओडिशा में कुछ समय पहले आए चक्रवाती तूफान ने काफी केहर बरपाया था| इस चक्रवाती तूफान से लोग अभी भी प्रभावित है| कई लोग बेघर हो गए और कई लोगो की जान चली गई है| राज्य और केंद्र सरकार ने इस चक्रवाती तूफान से प्रभावित लोगों को फिर बसाने के लिए काम शुरू कर दिया है| लोगों को आर्थिक मदद के साथ-साथ उन्हें खाने पीने की चीजें भी दी जा रही है| इस तूफान को बीते अभी कुछ ही दिन हुए है और अब मौसम विभाग की तरफ से आंधी और बारिश के अलर्ट के बाद ओडिशा के लोग पर कुदरत की दोहरी मार पड़ती दिख रही है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here