Home सुर्खियां Odisha Bargarh Train Accident News: ओडिशा में एक बार फिर रेल हादसा,...

Odisha Bargarh Train Accident News: ओडिशा में एक बार फिर रेल हादसा, मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने दी सफाई!

नमस्कार दोस्तों, ओडिशा से एक बार फिर रेल हादसे की खबर (Odisha Train Accident) निकल कर सामने आ रही है। जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओडिशा के बरगढ़ में एक मालगाड़ी डीरेल हो गई। ANI मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतर गई है। बताया जा रहा है कि इस मालगाड़ी में चूना-पत्थर लदा हुआ था। अच्छी खबर यह है कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। पुलिस प्रशासन और रेल अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और जांच पड़ताल कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े: Odisha Train Accident Bollywood Celebs Expressed Grief: सलमान खान समेत इन सितारों ने ओडिशा ट्रेन एक्सटेंड पर जताया दुख!

Odisha Bargarh Train Accident News in Hindi | Rail accident once again in Odisha, 5 coaches of a goods train derailed, East Coast Railway gave clarification! | ओडिशा में एक बार फिर रेल हादसा

Odisha Bargarh Train Accident News

आपकी जानकारी के लिए बता दे की ईस्ट कोस्ट रेलवे ने अपने बयान में बताया है कि ओडिशा के बारगढ़ जिले में मेंधापाली के पास एक निजी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा संचालित मालगाड़ी के कुछ डिब्बे फैक्ट्री परिसर के अंदर से पटरी से उतर गए हैं। इस पूरे मामले में रेलवे की कोई भूमिका नहीं है। यह नैरो गेज साइडिंग पर चल रही थी। सभी मूल ढांचे, जैसे रोलिंग स्टॉक, इंजन, वैगन, ट्रेन ट्रैक (नैरो गेज) आदि का रखरखाव कंपनी द्वारा ही किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े: kerala Train Incident News: केरल में एक बार फिर लगी ट्रेन में आग, हादसा या किसी की साजिश?

Odisha Balasore Train Accident

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया, जो बनर्जी के आरोपों से संबंधित थे। मुख्य सचिव जेना ने बताया कि 275 शवों में से केवल 108 की पहचान हो सकी है। राज्य सरकार की मुख्य उद्देश्य है कि सभी शवों की पहचान की जाए ताकि उनके परिवारवालों द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। जेना ने यह भी बताया कि भीषण गर्मी के कारण शवों में तेजी से क्षति हो रही है, इसलिए नियमों के अनुसार राज्य अंतिम संस्कार के लिए दो और दिन का इंतजार कर सकता है। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

इसे भी पढ़े: 6 Yrs Old Girl Child Death Due To Dogs in UP: बांदा में कुत्तों के कारण 6 साल की बच्ची की मौत!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here