Home सुर्खियां North East Delhi Harsh Vihar Rape and Murder Case News in Hindi...

North East Delhi Harsh Vihar Rape and Murder Case News in Hindi – पार्क में नग्न अवस्था में लड़की का शव पाया गया है, बलात्कार की जताई आशंका ?

नमस्कार दोस्तों, राजधानी दिल्ली से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी (North-East) जिले में थाना हर्ष विहार के अंतर्गत हनुमान पार्क में नग्न अवस्था में एक लड़की का शव पाया गया है, लड़की के कपड़े फटे हुए थे, जिसके इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिसे स्थिति में लड़की पाई गई है, ऐसा प्रतीत हो रहा है की लड़की के साथ बलात्कार किया गया है, और बाद में लड़की का मर्डर कर दिया गया। अभी तक पीड़िता लड़की की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंच चुकी है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Dead Body of A Minor Girl Found in A Park in North East Delhi Clothes Was Torn Fear of Murder After Rape, North East Delhi Harsh Vihar Rape and Murder Case News in Hindi

North East Delhi Harsh Vihar Rape and Murder Case News in Hindi

आप की जानकारी बता दे की राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में स्थित मंडोली विस्तार के हनुमान पार्क के पास उस समय भगदड़ मच गई जब पार्क में एक्सरसाइज करने आए लोगों को एक बेंच के नीचे नग्न अवस्था में लड़की शव दिखाई दिया, मौका ए वारदात पर मौजूद लोगों ने बताया कि लड़की के कपड़े फ़टे हुए थे, और शरीर पर कुछ चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद वहां देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस को इस घटना की सुचना दी गई,सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।

लड़की की उम्र, नाम, पहचान क्या है ?

दिल्ली पुलिस ने मर्त लड़की के शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि लड़की कहां की रहने वाली है और लड़की कौन है ? उसका नाम क्या है ? पुलिस अपनी ओर से संपूर्ण प्रयास कर रही है की लड़की के परिजनों से जल्द से जल्द संपर्क किया जा सके। लड़की की उम्र 15 से 18 की आंकी जा रही है।

मौका ए वारदात पर कई लोग इकट्ठा हो गए हैं, और दिल्ली पुलिस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मृतक लड़की की उम्र 15 से 17 साल के बीच की होगी, लड़की के कपड़े फटे हुए थे, उनके शरीर में काफी चोट के निशान थे, साथ ही लड़की के गले पर रस्सी बंधी हुई थी, जो स्पष्ट करता है की लड़की का Rape और Murder आरोपियों ने किया होगा। दिल्ली पुलिस आसपास लगे हुआ सीसीटीवी की मदद से अपराधियों का ढूंढने की कोशिश कर रही है। पीड़िता लड़की के पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिले है, जिससे पहचान की जा सके। राजधानी दिल्ली में आए दिन इस प्रकार की वारदातें हमें देखने को मिल रही है, जो आम आदमी पार्टी की विफलताओं को दर्शाता है। देश दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here