Home सुर्खियां झारखंड में CRPF सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला, 15 जवान जख्मी, देखे पूरी...

झारखंड में CRPF सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला, 15 जवान जख्मी, देखे पूरी खबर

झारखंड में CRPF सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला, 15 जवान जख्मी, देखे पूरी खबर :- झारखंड के सरायकेला में नक्सलियों आज मंगलवार सुबह आईडी बलास्ट कर कई संख्या में सुरक्षाकर्मियों को नुकसान पहुँचाया| बता दें की कुचाई इलाके में 209 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस की टीम को निशाना बनाते हुए इस घटना को अंजाम दिया| इस घटना को नक्सलियों ने उस समय अंजाम दिया जब सुरक्षा बल और पुलिस के जवान एक स्पेशल ऑपरेशन पर थे| ऐसी बीच नक्सलियों ने आईडी धमाका कर कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस के 15 जवान को घायल कर दिया| जी प्रकार पुलवामा में हुए हमले में आईडी का इस्तेमाल किया था ठीक उसी प्रकार इस घटना को भी अंजाम दिया गया| जवानों की गंभीर हालत के मद्देनजर आज सुबह ही उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची इलाज के लिए रैफर कर दिया गया|

सुबह करीब 5 बजे जब 209 कोबरा बालियान और झारखंड पुलिस के जवान एक संयुक्त तलाशी अभियान पर गए हुए थे, तभी सरायकेला के कुचाई इलाके में नक्‍सलियों ने इस घटना को जवानों को निशाना बनाते हुए अंजाम दिया| बता दें की झारखंड के कई इलाके नक्सल प्रभावित है| इस इलाकों में नक्सली काफी सक्रिय है जो सुरक्षाबलों को आये दिन निशाना बनाते रहते है| कुछ समय पहले महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने आईडी का इस्तेमाल कर ब्लास्ट किया था, इस हमले में 16 जवान शहीद हो हुए थे| झारखंड के डीजीपी डी के पांडे ने बताया, “चुनावों को प्रभावित करने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बिछाए थे, कोबरा, झारखंड जगुआर और झारखंड पुलिस का संयुक्त अभियान इलाके को क्लीयर करने के लिए चल रहा था.”

झारखंड में CRPF सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला


शहीद हुए जवान पुलिस की सी-60 फोर्स के कमांडो थे। इस फोर्स में 60 जवान होते हैं। इसका गठन 1992 में गढ़चिरौली के तत्कालीन एसपी केपी रघुवंशी ने किया था। इस फोर्स के कमांडो नक्सल विरोधी अभियानों के लिए ही प्रशिक्षित किए जाते हैं। ये गुरिल्ला युद्ध में माहिर होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here