Home सुर्खियां Myanmar Woman kidnapped and Gangrape Case in Delhi | दिल्ली में म्यांमार...

Myanmar Woman kidnapped and Gangrape Case in Delhi | दिल्ली में म्यांमार की महिला के साथ किडनैप कर गैंगरेप किया गया, जांच में जुटी पुलिस!

नमस्कार दोस्तों, देश की राजधानी दिल्ली में अपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही है, एक के बाद एक दिल्ली को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में म्यांमार की रहने वाली एक महिला से गैंगरेप (Myanmar Woman kidnapped and Gangrape Case in Delhi) का मामला सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया है कि मैन मार देश की रहने वाली एक महिला के साथ 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि ऑटो ड्राइवर महिलाओं को पहले बेहोश किया और फिर उसे किडनैप कर लिया और फिर कालिंदी कुंज इलाके में महिला के साथ गैंगरेप किया गया।

Firecrackers Accidently Burst Out in Dadri Noida | ग्रेटर नोएडा में शोभायात्रा के दौरान पटाखों में लगी अचानक आग, दो लोग गंभीर रूप से घायल, वीडियो आया सामने!

Myanmar Woman kidnapped and Gangrape Case in Delhi News in Hindi | Foreigner Woman Gangraped in Delhi, दिल्ली में म्यांमार की महिला के साथ किडनैप कर गैंगरेप किया गया, जांच में जुटी पुलिस!

Myanmar Woman kidnapped and Gangrape Case in Delhi

पुलिस के शुरुआती जांच में सामने आया है कि म्यांमार की यह महिला एक रजिस्टर्ड रिफ्यूजी है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 21 वर्षीय पीड़िता राजधानी दिल्ली में अपने पति और डेढ़ साल की लड़की के साथ रह रही है।

दिल्ली में म्यांमार की महिला के साथ किडनैप कर गैंगरेप किया गया, जांच में जुटी पुलिस!

कुछ दिनों पहले महिला ने अपने पति से पेट में दर्द होने की शिकायत की थी, इसके बाद महिला का पति 22 फरवरी 2023 को इलाके में अस्पताल ले गया। डॉक्टर से चेकअप करने के बाद महिला रात को करीब साढ़े नौ बजे घर जाने के लिए कालंदी कुंज मेट्रो स्टेशन पर खड़ी थी। महिला का पति उस दौरान पेशाब करने के लिए शौचालय गया था, इसी मौके का फायदा उठाकर ऑटो ड्राइवर ने महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया उसे अपने साथ ले गया, और ऑटो ड्राइवर समेत चार लोगों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

 अभी तक किसी आरोपी की नहीं हुई गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि महिला के साथ इस दौरान मार पिटाई भी की गई, म्यांमार महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद महिला को आरोपी सुनसान जगह पर बेहोशी की हालत में वही पर फेक गए। पहुंची महिला किसी तरह हिम्मत करके नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंची, और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 365, 368, 376डी, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

Heart Attack Cases Increasing Continuously in india | भारत में लगातार हार्ट अटैक के कारण जा रही है लोगों की जान, लक्ष्मण जाने!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here