Home सुर्खियां Murder of Female Constable in Bihar News | बिहार में पुलिस नहीं...

Murder of Female Constable in Bihar News | बिहार में पुलिस नहीं सुरक्षित, महिला कॉन्स्टेबल को मारी गोली!

नमस्कार दोस्तों, बिहार में अपराधिक गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रही है, एक के बाद एक अपराधी घटनाएं बिहार में सामने आ रही है, जोकि काफी हैरान करने वाली है। जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की बिहार के कटिहार में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी।जिले के गेड़ाबाड़ी-कटिहार एनएच 81 पर भटवारा चौक की समीप पावर प्लांट के सामने  अज्ञात बदमाशों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। महिला पुलिसकर्मी की मुंगेर की रहने वाली प्रभा भारती के रूप में हुई है। लेकिन इस तरह की घटना सामने आने के बाद सवालिया खड़े होते हैं कि बिहार में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हो चुके हैं।

Faridabad 11th Class Student Murder News in Hindi | फरीदाबाद में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को स्कूल के 10 छात्रों ने चाकू घोंप कर मार डाला!

The murder of Female Constable in Bihar News in Hindi, Even Policemen Are Not Safe in Bihar, Woman Constable Shot Dead in Katihar | बिहार में पुलिस नहीं सुरक्षित, महिला कॉन्स्टेबल को मारी गोली!

Murder of Female Constable in Bihar News in Hindi

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मृतक महिला पुलिसकर्मी प्रभा जमालपुर के फरीदपुर हरिजन टोला की रहने वाली थी। बुधवार को तकरीबन 1:30 बजे वह  कटिहार के लिए रवाना हुई थी। अभी जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक समाधान यात्रा के लिए लखीसराय में प्रभा भारती को प्रतिनियुक्त किया गया था। बिहार पुलिस की छानबीन में शव के पास से दो खोखा और एक कारतूस मिले है।  मृतका के मोबाइल से उनकी पहचान महिला सिपाही मुंगेर जिला के जमालपुर की निवासी प्रभा भारती के रूप में हुई।सिपाही की किसने और क्यों गोली मार कर हत्या की, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। वरीय पदाधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की है।

बिहार में पुलिस नहीं सुरक्षित, महिला कॉन्स्टेबल को मारी गोली!

महिला सिपाही के मोबाइल में मिली फोन नंबर पर बातचीत करने से पता चला कि प्रभा भारती जमालपुर की रहने वाली थी।  महिला रात की तकरीबन 1:30 बजे कटिहार अपने घर वापस लौट रही थी। महिला सिपाही किसके साथ कटिहार आ रही थी और किस वाहन से आ रही थी। इस बात का पता पुलिस को नहीं लग पाया है।  इस मामले पर पुलिस सवाल जवाब करने पर कतरा रही है। बिहार पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले से जुड़े कई सवाल हैं जिनके जवाब मिलना अभी बाकी है। देश दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here