Home सुर्खियां Mumbai Pune Express Road Accident: मुंबई पुणे एक्सप्रेस पर भीषण सड़क हादसा,...

Mumbai Pune Express Road Accident: मुंबई पुणे एक्सप्रेस पर भीषण सड़क हादसा, 8 गाड़ियां आपस में टकराई, 11 लोग घायल!

नमस्कार दोस्तों, मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे से सड़क हादसे (Mumbai Pune Express Road Accident) की दुखद खबर निकल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में 7 से 8 गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। अभी जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक एक ट्रक के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ है। हादसा कितना बड़ा था इसका अनुमान आप तस्वीरों में देख सकते है, देख सकते है की हादसे के बाद गाड़ियों के परखच्चे उड़े नजर आ रहे हैं।

The Kerala Story Trailer Review in Hindi: धर्मांतरण, आतंकवाद और लव जिहाद की सच्ची कहानी रूह कंपा देगी!

Mumbai Pune Express Road Accident Breaking News in Hindi | मुंबई पुणे एक्सप्रेस पर भीषण सड़क हादसा, 8 गाड़ियां आपस में टकराई, 11 लोग घायल! | Horrific road accident on Mumbai Pune Express, 8 vehicles collided with each other, 11 people injured!

Mumbai Pune Express Road Accident

जानकारी के लिए बता दे की यह हादसा एक्सप्रेसवे के खोपोली एग्जिट के नज़दीक हुआ है, हादसे के कारण काफी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया जिसके कारण काफी लोगो को दिक्क्तों का सामना करना पड़ा, घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन पहुंच चुका है फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

मुंबई पुणे एक्सप्रेस पर भीषण सड़क हादसा, 8 गाड़ियां आपस में टकराई, 11 लोग घायल!

आपको बता दे की यह सड़क हादसा पुणे से मुंबई जाने वाली लेन पर हुआ है, जानकारी के अनुसार इस हादसे में 11 लोग जख्मी हो गए हैं, जिसमे से कुछ की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिन्हे गंभीर चोट आई है। हादसे के कारण पुणे से मुंबई जाने वाला ट्रैफिक फिलहाल रुका हुआ है। पुलिस ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि यह हादसा ट्रक के अनियंत्रित होने के कारण हुआ है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि करना बाकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, उसके बाद ही कुछ भी स्पष्ट तौर पर कहां जाएगा। हादसे की कुछ तस्वीरों में देखा जा सकता है की कार तो टकराने के बाद ट्रक के ऊपर चढ़ गई।

अभी तक इसे कोई भी जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है मुंबई पुणे एक्सप्रेस सड़क हादसे में किसी की जान गई हो, हालांकि 11 लोग इस हादसे में घायल हुए, जिसमे से को गंभीर चोट आई है जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां पर उनका इलाज जारी है। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here