Home सुर्खियां Mumbai Gas Cylinder Blast News: मुंबई के खार उपनगर में रसोई सिलेंडर...

Mumbai Gas Cylinder Blast News: मुंबई के खार उपनगर में रसोई सिलेंडर में रिसाव के बाद ब्लास्ट, 2 बच्चे समेत छह लोग झुलसे!

नमस्कार दोस्तों, मुंबई से रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट (Mumbai Gas Cylinder Blast) की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई के खार उपनगर में सोमवार को सुबह रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट होने से एक मकान में  भीषण आग लग गई, जिसके कारण घर में मौजूद दो बच्चे समेत 6 लोग आग में झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी मीडिया के साथ साझा की है।

Shahjahanpur Woman Fire News: शाहजहांपुर में युक्ति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर घर की चौखट पर लगाई आग, भाई ने बनाया वीडियो!

Mumbai Gas Cylinder Blast News in Hindi | Blast after a leakage in kitchen cylinder in Khar up nagar of Mumbai, six people including 2 children scorched! | रसोई सिलेंडर में रिसाव के बाद ब्लास्ट, 2 बच्चे समेत छह लोग झुलसे!

Mumbai Gas Cylinder Blast News in Hindi

मुंबई दमकल विभाग के प्रमुख संजय मांजरेकर ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में बताया कि मुंबई के खार डंडा इलाके में स्थित एक मकान में गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया। नगर निगम के अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट (Mumbai Gas Cylinder Blast) की यह घटना गोविंद पाटिल मार्ग पर एक बेकरी के पास स्थित एक मंजिला इमारत की है, सुबह के तकरीबन 8:45 बजे यह हादसा हुआ है।

मुंबई के खार उपनगर में रसोई सिलेंडर में रिसाव के बाद ब्लास्ट, 2 बच्चे समेत छह लोग झुलसे!

दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियों को रवाना कर दिया गया, सुबह के तकरीबन 9:17 पर दमकल विभाग की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 6 लोग 40 फीसदी से 51 फीसदी तक झुलस गए हैं। हादसे में घायल हुए दोनों बच्चे की उम्र 6 से 7 साल है, और 65 वर्षीय एक महिला शामिल है। हादसे में घायल हुए सभी घायलों को बांद्रा के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है  जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे में घायल हुए लोगों ने बताया कि पहले रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव हुआ था, जिसे देखते देखते आग पकड़ ली और फिर एक जोरदार धमाका हो गया। अचानक हुए इस धमाके के कारण किसी को भी कुछ समझ नहीं आया और दो छोटे बच्चे समेत छह लोग आग में झुलस गई। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here