Home सुर्खियां Motihari Gang Rape Case: रक्सौल के चिकन सेंटर में गूंगी लड़की के...

Motihari Gang Rape Case: रक्सौल के चिकन सेंटर में गूंगी लड़की के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार!

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं Motihari Gang Rape Case के बारे में, जिले के रक्सौल थाना (Raxaul Police Station) क्षेत्र के सैनिक रोड स्थित एक चिकन सेंटर में गूंगी लड़की के साथ गैंगरेप (Gang Rape) का मामला सामने आया है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि पहले चार वहशियों ने पहले गूंगी लड़की को अपनी हवश का शिकार बनाया और जब लड़की ने सब का विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, तो चलिए जानते हैं आखिरकार पूरा मामला क्या है?

बलात्कार (Balatkariyo) पर शायरी स्टेटस कोट्स | Stop Rape Quotes Shayari Status Poster Images in Hindi

Motihari Gang Rape Case, Gang Rape in Raxaul, Bihar Gang Rape Case News in Hindi, रक्सौल के चिकन सेंटर में गूंगी लड़की के साथ गैंगरेप, विरोध किया तो पिटाई भी की, 4 आरोपी गिरफ्तार

Motihari Gang Rape Case

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना 8 अप्रैल 2023 की है, पीड़ित लड़की के पिता ने रक्सौल थाने में चार नामजद अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में लड़की के पिता ने कहां की गूंगी लड़की आठ अप्रैल को घर से बाहर जाने के बाद गायब हो गई थी, काफी तलाश करने के बावजूद उन्हें उनकी लड़की नहीं मिली। लेकिन 9 अप्रैल 2023 को देर शाम घायल अवस्था में वह अपने घर लौटी, माता-पिता के पूछताछ के बाद लड़की ने सब कुछ आप बीती बताई। इसके बाद पीड़ित के परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो पीड़िता की निशानदेही पर स्थानीय लोगों ने तीन आरोपियों को पकड़कर रक्सौल पुलिस के हवाले कर दिया।

रक्सौल के चिकन सेंटर में गूंगी लड़की के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार!

चौथे नामजद अभियुक्त को रक्सौल पुलिस ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया, आरोपियों में से एक जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वही दूसरा आरोपी बेतिया जिला का रहने वाला है, किशन आरोपी नेपाल का रहने वाला है,  वहीं, रामगढ़वा थाना क्षेत्र के एक युवक रक्सौल के सैनिक रोड में चिकन सेंटर नामक दुकान का संचालक बताया जाता है।इसके अलावा तीन अन्य गिरफ्तार आरोपी चिकन सेंटर के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, इसी के साथ पीड़िता लड़की का 11 अप्रैल 2023 को मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here