Home सुर्खियां Massive Fire Broke Out in Maa Durga Pandal in Bhadohi UP |...

Massive Fire Broke Out in Maa Durga Pandal in Bhadohi UP | मां दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग, 5 की मौत, 47 घायल वीडियो आया सामने!

नमस्कार दोस्तों, उत्तर प्रदेश से दुखद खबर निकल कर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इस घटना में बाद कई परिवारों में मातम पसर गया है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की उत्तर प्रदेश के भदोही में रविवार शाम 8 बजे एक दुर्गा पंडाल में  अचानक भीषण आग लग गई, इस दुखद हादसे में 5 लोग जिंदा जल कर अपनी जान गवा चुके हैं, जिसमें 3 बच्चे और 2 महिला शामिल है। हाउस उस दौरान हुआ जब पंडाल में भगवान शंकर और मां काली की लीला का मंचन चल रहा था।  हादसे के दौरान पंडाल में 200 लोग मौजूद थे, जिसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। तो चलिए विस्तार में पूरी खबर पढ़ते है।

Delhi Nursery Admission 2022 | दिल्ली की स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, यहां पढ़ें लें जरूरी डिटेल

A massive fire broke out in Maa Durga pandal in Bhadohi, Uttar Pradesh, 5 were killed, and 47 were injured, video of a fire in the pandal surfaced! | मां दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग, 5 की मौत, 47 घायल

Massive Fire Broke Out in Bhadohi Maa Durga Pandal of UP

अभी जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक गुफानुमा बनाए गए पंडाल को फाइबर पॉलिथिन से सजाया गया था।रोशनी के लिए हैलोजन लाइट लगाई गई थी।उसी से गर्म होकर पॉलीथिन आग पकड़ ली, पंडाल में लगे पंखों के कारण आग मात्र 20 सेकंड में पूरे पंडाल में फैल गई। बताया जा रहा है कि पंडाल से निकलने के लिए केवल एक ही रास्ता बनाया गया था जो टेढ़ा-मेडा होने के कारण जब भगदड़ मची तो लोग बाहर नहीं निकल पाए।

मां दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग, 5 की मौत, 47 घायल वीडियो आया सामने!

उत्तर प्रदेश के भदोही पंडाल में लगी भीषण आग में घायल हुए लोगों को वाराणसी और प्रगागराज  के अस्पताल ले जाया गया। हादसे के के बाद तकरीबन 3 घंटे बाद रविवार रात 11:00 बजे 12 साल के अंकुश सोनी, और 45 साल की जया देवी ने दम तोड़ दिया। अगले दिन सोमवार की सुबह 9:00 बजे खबर सामने आई की 8 साल के हर्षवर्धन, 10 साल के नवीन और 48 साल की आरती भी जिंदगी की जंग हार गईं है। इस तरह इस हादसे में 5 लोगों की जान जा चुकी है, 47 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रहे हैं। 15 लोग मामूली रूप से झुलसे हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

Mahan Air Flight Number W581 News Update | तेहरान से चीन जा रहे विमान में बम की खबर, दिल्ली में लैंड कराने की मांगी अनुमति?

उत्तर प्रदेश पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज़

उत्तर प्रदेश के भदोही  माता के पंडाल में लगी भीषण आग का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन अभी फिलहाल यही माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण पंडाल में आग लगी है, फाइबर पॉलिथिन होने के कारण तेज़ी से आग पंडाल में फैल गई। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दुर्गा पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप उर्फ बच्चा यादव सहित अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here