Home सुर्खियां Navi Mumbai: कुतिया के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 26...

Navi Mumbai: कुतिया के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 26 साल के युवक को किया गिरफ्तार

Navi Mumbai: कुतिया के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 26 साल के युवक को किया गिरफ्तार महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएँगे। नवी मुंबई के खारगार में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति की को पुलिस ने कुतिया के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देने की वजह से गिरफ्तार किया है। एक बेजुबान जानवर के साथ ऐसी शर्मनाक घटना को अंजाम देने के जुर्म में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया है। अदालत ने आरोपी व्यक्ति को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Navi Mumbai: कुतिया के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 26 साल के युवक को किया गिरफ्तार
Navi Mumbai: कुतिया के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 26 साल के युवक को किया गिरफ्तार

बता दें की यह घटना 15 अगस्त की है। इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान मुनमुन कुमार गोवर्धन कुमार राम के रूप में हुई है जो खारघर सीजन 4 में एक गली के अंदर इस शर्मनाक हरकत को कर रहा था। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसे पास से गुजर रहे लोगों ने बनाया है। सोशल मीडिया पर इस शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है। विजय रंगारे ने वन्‍यजीवों के लिए काम करने वाली संस्‍था पेटा, इंडिया की मदद से आरोपी के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।

इस घटना के संज्ञान में आने के तुरंत बाद ही युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस आरोपी के खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. धारा 377 के मुताबिक एक पशु के साथ इंसान का रेप करना अपराध है और इसके लिए दोषी व्‍यक्ति को 10 साल तक की सजा हो सकती है।

Tik Tok Video: टिक टॉक टॉप 20 वायरल वीडियो, जिन्हे देख आप नहीं रोक पाएँगे हंसी

पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को अदालत में पेश कर दिया है। कोर्ट ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पेटा ने ट्वीट कर बताया कि आरोपी युवक मुनमुन कुमार गोवर्धन कुमार राम इससे पहले भी कई जानवरों के साथ इस तरह की हरकत कर चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here