Home सुर्खियां Man Burns 3 People By Spraying Petrol in Telangana | शख्स ने...

Man Burns 3 People By Spraying Petrol in Telangana | शख्स ने 10 महीने बच्चे समेत महिला और पुरुष को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया!

नमस्कार दोस्तों, तेलंगाना से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेलंगाना के नारायणगुड़ा में एक शख्स ने पत्नी, उसके प्रेमी और उनके 10 माह के बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, तेलंगाना पुलिस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एस. लक्ष्मीबाई नामक महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची थी। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी बेटी एस. आरती की शादी 8 साल पहले  साल 2014 में नागुला साई के साथ हुई थी। तो चली विस्तार में जानते आखिरकार पूरा मामला क्या है ?

Kerala Brother Killed News in Hindi | कुत्ते को खाना खिलाने में की देरी, युवक ने अपने चचेरे भाई की कर दी हत्या!

Man Burns 3 People By Spraying Petrol in Telangana Narayanguda News in Hindi, Man burnt alive by sprinkling petrol on a man and woman including a child for 10 months!

Man Burns 3 People By Spraying Petrol in Telangana News in Hindi

शादी के बाद दोनों को एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम उन्होंने  चरण रखा। लेकिन इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई झगड़े शुरू होने लगे, झगड़े इस कदर बढ़ गए थे कि आरती ने परेशान होकर अपने पति नागुला का घर छोड़ दिया और मायके आ गई। लेकिन इसके बाद उसकी नजदीकियां नागाराजू नामक शख्स के साथ बढ़ीं और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया।

शख्स ने 10 महीने बच्चे समेत महिला और पुरुष को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया!

दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था, इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ रहने लगे इसी दौरान आरती ने एक और बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम विष्णु रखा गया। लेकिन यह बच्चा नागाराजू का है। बच्चा अब 10 महीने का हो चुका है, सब कुछ सही चल रहा था परिवार खुश था। लेकिन वहीं दूसरी ओर आरती का पहला पति नागुला इस सब से खुश नहीं था और वह यह सब बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। इसी बात को लेकर वह कई बार आरती से लड़ाई झगड़ा किया करता था और उसे धमकाया करता था। यही नहीं वह उसके दूसरे पति नागाराजू से भी लड़ता  था और उसे जान से मारने की धमकी दिया करता था।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 7 नवंबर 2022 को नागुला को लेकर उसकी फूल की दुकान में आया,  जो कि नारायणगुड़ा में स्थित है। शाम तकरीबन 7 या 8 बजे का समय हुआ था। इस दौरान दुकान में आरती, नागाराजू और उनका 10 महीने का बेटा विष्णु भी  मौजूद था। क्रोध की आग में जल रहे नागुला ने तीनों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, और मौके से फरार हो गया।

आरोपी का क्या हुआ ?

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आग को बजाया और तुरंत अस्पताल लेकर गए, ताजा जानकारी के मुताबिक तीनों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है, डॉक्टर ने बताया कि आरती और नागाराजू 40% तक जल चुके हैं। उनके 10 महीने के बेटे विष्णु की भी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है, फिलहाल पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है, आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देश और दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

Man Urinating On Delhi Malviya Nagar Metro Station Tracks Video | दिल्ली मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन ट्रैक पर पेशाब करते शख्स का वीडियो वायरल!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here