Home सुर्खियां Maldives Capital Male Fire News in Hindi | मालदीव में लगी भीषण...

Maldives Capital Male Fire News in Hindi | मालदीव में लगी भीषण आग, 9 भारतीयों समेत 10 लोगों की मौत, अन्य घायल!

नमस्कार दोस्तों, मालदीव से एक दुखद खबर निकल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मालदीव में भीषण आग लगने के कारण 10 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है, बड़ी खबर या निकल कर सामने आ रही है कि इस हादसे में मरने वाले 9 भारतीय शामिल हैं। मालदीव दमकल विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यह भीषण आग राजधानी  माले में विदेशी कामगारों के आवासों में लगी है, जिसमें 10 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, इसके अलावा कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Maldives Yoga Day (Yoga Diwas) Celebrations Attacked Updates | इस्लामिक कट्टरपंथियों ने मालदीव में योग कार्यक्रम में लोगो पर किया हमला, देखिये वीडियो

Maldives Capital Male Fire News in Hindi, Massive fire in the Maldives, 10 people including 9 Indians killed, others injured! | मालदीव में लगी भीषण आग, 9 भारतीयों समेत 10 लोगों की मौत, अन्य घायल!

Maldives Capital Male Fire News in Hindi

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग ग्राउंड-फ्लोर पर मौजूद एक वाहन मरम्मत करने वाले गैरेज में लगी थी। . जिसके बाद आग तेजी से पूरी इमारत में फैल गई। अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत ने बताया कि तबाह हुई एक इमारत की ऊपरी मंजिल से 10 शव बरामद किए हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों को आग बुझाने में तकरीबन 4 घंटे का समय लगा, कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को इमारत से बाहर निकाला गया। अनुमान लगाया जा रहा है की मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

मालदीव में लगी भीषण आग, 9 भारतीयों समेत 10 लोगों की मौत, अन्य घायल!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मालदीव में भारतीय दूतावास ने  इस दुखद हादसे पर शोक व्यक्त किया है। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने ऑफिशल टि्वटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि “हम माले में दुखद आग की घटना से बहुत दुखी हैं, जिसमें कथित तौर पर भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की जान गई है। हम मालदीव के अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में हैं। किसी भी सहायता के लिए एचसीआई से निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: +9607361452; +9607790701”

विदेशी मीडिया की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मालती भीषण आग में 9 भारतीय समेत एक बांग्लादेशी नागरिक की मृत्यु हुई है। ऐसा कहा जाता है कि विदेशी कामगार माले की 250,000 की आबादी का लगभग आधा हिस्सा हैं और ज्यादातर बांग्लादेश, भारत, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका से आते हैं। देश दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

Rajasthan Tonk District News in Hindi | लड़की के परिजनों ने प्रेमी को पेशाब पिलाया और जूतों की माला पहनाई, दी तालिबान सजा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here