Home सुर्खियां Mahendra Singh Dhoni’s Health Update: मुंबई के अस्पताल में भर्ती होंगे धोनी!...

Mahendra Singh Dhoni’s Health Update: मुंबई के अस्पताल में भर्ती होंगे धोनी! रिपोर्ट्स में बड़ा खुलासा

नमस्कार दोस्तों, खेल जगत से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घुटनों की समस्या से जूझ रहे महेंद्र सिंह धोनी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हो सकते है। जानकारी के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी दिलाने के बाद, अब वह अपने घुटने पर ध्यान देने वाले है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कोकिलाबेन अस्पताल में उनके कई टेस्ट हो सकते है। अगर आपने ध्यान दिया होगा तो आईपीएल 2023 सीजन के दौरान धोनी घुटने की सुरक्षा के लिए कैप पहने नजर आए थे, जैसा कि आप नीचे दी गई तस्वीरों में भी देख सकते हैं।

इसे भी पढ़े: M.S Dhoni Latest News in Hindi | महेंद्र सिंह धोनी साउथ इंडस्ट्री के इन 2 सुपरस्टार के साथ बनाएंगे फिल्म?

Mahendra Singh Dhoni's Health Update News in Hindi | MS Dhoni may be admitted to Mumbai's Kokilaben Hospital due to knee pain | मुंबई के अस्पताल में भर्ती होंगे धोनी! रिपोर्ट्स में बड़ा खुलासा

Mahendra Singh Dhoni’s Health Update

कुछ ही समय पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एमएस धोनी के घुटने की चोट के बारे में जिक्र किया था। वहीं चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आखिरी लीग मैच के बाद शानदार लैप ऑफ ऑनर के दौरान भी धोनी को घुटने का कैप पहने हुए देखा गया था, जिसे देखने के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई थी।

इसे भी पढ़े: MS Dhoni Girlfriend Priyanka Jha Death Reason? | महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की मौत कैसे हुई थी ?

मुंबई के अस्पताल में भर्ती होंगे धोनी! रिपोर्ट्स में बड़ा खुलासा

आपकी जानकारी के लिए बता दे की महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस को आखिर गेंद पर 5 विकेट से हार अपनी पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी उठाई थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 214 का बड़ा लक्ष्य चेन्नई सुपर किंग के सामने रख दिया था। लेकिन बारिश के कारण DLS नियम से चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन की टार्गेट मिला था। मैच काफी रोचक रहा था आखिरी 2 गेंदों पर 10 रन चाहिए थे, जडेजा ने छक्का और चौका लगाकर मैच जिता दिया था।

महेंद्र सिंह धोनी कब लेंगे संन्यास?

इस मैच के जीतने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी संन्यास कब लेंगे ? कई लोगों का यह मानना है कि संन्यास लेने का यह सही समय है। लेकिन कुछ लोगों का यह मानना है कि साल 2024 में भी वह आईपीएल खेल सकते हैं। आगे क्या होने वाला है यह सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी जानते है। आपको क्या लगता है अपनी राय कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं। महेंद्र सिंह धोनी की हेल्थ अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

इसे भी पढ़े: Mahendra Singh Dhoni Income Tax Latest News | झारखंड के सबसे बड़े करदाता, 130 करोड़ कमाई, 38 करोड़ टैक्‍स?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here