Home सुर्खियां झारखंड रोड एक्सीडेंट: चौपारण में भीषण हादसा, महारानी बस दुर्घटनाग्रस्त, 11 की...

झारखंड रोड एक्सीडेंट: चौपारण में भीषण हादसा, महारानी बस दुर्घटनाग्रस्त, 11 की मौत -25 घायल

झारखंड रोड एक्सीडेंट: चौपारण में भीषण हादसा, महारानी बस दुर्घटनाग्रस्त, 11 की मौत -25 घायल :- झारखंड के चौपारण में आज सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 25 यात्रियों के काफी गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। बस और ट्रक के बीच हुई इस टक्कर में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना आज सुबह साढ़े तीन बजे जीटी रोड पर चौपारण के दनुआ घाटी के पास हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की घटनास्थल पर ही 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कई लोग बिहार के गया, जहानाबाद, डोभी, बाराचट्टी के रहने वाले है। चश्मदीदों के अनुसार मृतकों की संख्या में ओर इजाफा होने की संभावना है।

इस दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद घटनाथल पर हजारीबाग के उपायुक्त रविशंकर शुक्ल राहत-बचाव कार्य का मुआयना करने पहुंचे। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अच्छे इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम को मुख्यालय रवाना किया गया है। इस दुर्घटना में बस ड्राइवर की भी मौत हो गई। जिसकी पहचान मोहम्मद मुजाहिद के रूप में हुई है। फ़िलहाल 7 लोगों की पहचान कर ली गई है। इनमें उपेंद्र बर्णवाल उम्र 42 साल , उनका बेटा आदित्य कुमार उम्र 10 साल कोतवाली थाना, गया, बिहार के रहने वाले हैं। मृतकों में योगेंद्र प्रसाद (जहानाबाद), भारती देवी, पति रामकृष्‍ण प्रसाद (रांची उम्र 40 साल), रामानंद पासवान (नंदुबीघा, जहानाबाद, बिहार), बंधनी मुंडा (भरनो, गुमला) और शिव शंकर प्रसाद (शांति नगर, रातू रोड, रांची) शामिल हैं।

झारखंड एक्सीडेंट महारानी बस दुर्घटनाग्रस्त

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महारानी बस गुमला से मसौढ़ी जा रही थी, इस दौरान बस भोर में करीब साढ़े तीन बजे हादसे का शिकार हुई। जिस जगह पर बस और ट्रक की टक्कर हुई वह बिहार और झारखंड राज्य की सीमा के बीच में आता है। दुर्घटना के समय सभी यात्री सो रहे थे। इस दुर्घटना के पीछे वजह बस का ब्रेक फैल होने को बताया जा रहा है। खबर है की सड़क पर पहले से ही सरिए से भरे खराब ट्रक में बस की भीषण टक्कर की वजह से यह हादसा हुआ।

इस हादसे के बाद मौके पर पुलिस और राहत बचाव कर्मी भी पहुंच गए। जो लोगों का रेस्क्यू कर रहे है। अब यह जाँच का विषय है की यह दुर्घटना कैसे हुई। महारानी बस दुर्घटना से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से देते रहेंगे। ताजा खबरों के लिए हमें फॉलो करें।

1 COMMENT

  1. First off I would like to say great blog! I had a quick question which I’d like to ask if you don’t mind.
    I was interested to find out how you center yourself and clear your thoughts prior to writing.
    I have had difficulty clearing my thoughts in getting my
    thoughts out there. I truly do enjoy writing but it just seems like the first
    10 to 15 minutes tend to be lost just trying to figure out how to
    begin. Any suggestions or tips? Many thanks!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here