Home सुर्खियां Mahant Sarjudas Arrested in Rape Case | 4 राज्यों में आश्रम चलाने...

Mahant Sarjudas Arrested in Rape Case | 4 राज्यों में आश्रम चलाने वाला महंत 17 साल की लड़की से रेप मामले में गिरफ्तार!

नमस्कार दोस्तों, राजस्थान में अपराधिक गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान के भीलवाड़ा में पुलिस ने एक महंत को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया है। अभी जो ताजा जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक चार राज्यों में 5 आश्रम चलाने वाले महंत पर 17 साल की लड़की ने 18 महीनों तक रेप करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद सबूत जुटाए गए और कार्रवाई की शुरू की गई। आरोपी महंत सरजूदास को राजधानी जयपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर भीलवाड़ा में बुधवार को राजस्थान पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। तो चलिए विस्तार में पूरा मामला जानते है।

Mahant Sarjudas Arrested in Rape Case News in Hindi | Sarjudas Mahant of Ashrams in 4 States Arrested Girl Said He Raped Her For 18 Months | 4 राज्यों में आश्रम चलाने वाला महंत 17 साल की लड़की से रेप मामले में गिरफ्तार!

Mahant Sarjudas Arrested in Rape Case News in Hindi

आपकी जानकारी के लिए बता दे की ड्रिस्ट्रिक्ट अडिशनल सुपरिंटेंडेंट गोवर्धन लाल ने कहा कि भीलवाड़ा आश्रम से गिरफ्तारी के दौरान कुछ संदिग्ध चीज खा ली थी।  जिसके बाद वह बेहोश हो गई, जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद में ठीक हो गए हैं। महंत सरजूदास को  गुरुवार को जज के सामने पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

4 राज्यों में आश्रम चलाने वाला महंत 17 साल की लड़की से रेप मामले में गिरफ्तार!

राजस्थान पुलिस का कहना है कि महंत सरजूदास के खिलाफ हाल ही में 17 वर्षीय लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई थी, शिकायत में बताया गया कि महंत सरजूदास ने तकरीबन डेढ़ साल तक एक दो बार नहीं बल्कि अनेकों बार बलात्कार किया गया।बताया जा रहा है की उसकी मां पर तेजाब से हमला हो चुका है। पीड़िता की मां ने शक जताते हुए कहा है कि उसने जिस महंत के पास अपनी बेटी को भेजा उसी ने तेजाब से हमला भी कराया।बाद में लड़की ने अपनी मां और फिर पुलिस को आपबीती बताई।

राजस्थान पुलिस ऐसे अंजाम दिया ओप्रशन

नाबालिक लड़की द्वारा महंत सरजूदास पर लगाए गए आरोप की राजस्थान पुलिस ने पहले पुष्टि की और जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सरजूदास महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के अयोध्या, उत्तराखंड के बद्रीनाथ में भी आश्रम चलाते हैं। आपको बता दें कि इस प्रकार का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस प्रकार के कुछ मामले सामने आ चुके हैं। इस घटना के बारे में आपकी क्या राय है कमेंट करके बताएं। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here